back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एडवांस बुकिंग के पहले दिन पुष्पा 2 ने किया 30 करोड़ रुपये का आकड़ा पार, क्या है अल्लू अर्जुन से जुड़ा विवाद?

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही 30.88 का आकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन को लेकर एक विवाद है जिसकी वजह से एक्टर पर शिकायत दर्ज है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म की रिलीज 5 दिसंबर को होनी है मगर इसके चार दिन पहले ही भारत में एडवांस बुकिंग ने 30.88 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है जो इसके बड़े पॉपुलैरिटी को दिखाता है। sacnilk.com के मुताबिक, सिर्फ तेलुगु संस्करण ने 10.28 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। वहीं, हिंदी संस्करण ने 7.45 करोड़ रुपये और मलयालम संस्करण ने 46.69 लाख रुपये की बुकिंग की है। IMAX 2D और 3D में भी अच्छी बिक्री देखी जा रही है जिससे यह संख्या और बढ़ी है।

तेलंगाना में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई

तेलंगाना में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं। जहां 6.76 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है और ब्लॉक की गई सीटों के साथ यह 9.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब तक, पुष्पा 2 ने भारत में 16,006 शो के लिए 6.59 लाख टिकट बेचे हैं जिससे कुल 21.49 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को जोड़कर फिल्म की अग्रिम बुकिंग 30.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

पुष्पा 2 की 300 से ऊपर की कमाई हो सकती है

वैश्विक स्तर पर भी पुष्पा 2 ने धूम मचा दी है। USA में फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, पहले दिन की फिल्म की कमाई दुनिया भर में लगभग 303 करोड़ रुपये हो सकती है जिसमें 233 करोड़ रुपये सिर्फ घरेलू बाजार से आने की उम्मीद है।

अल्लू अर्जुन को लेकर विवाद और केस 

फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन को लेकर एक विवाद सामने आया है। हैदराबाद के पर्यावरणविद् श्रीनिवास गौड़ ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है क्योंकि उन्होंने एक इवेंट में अपने प्रशंसकों को ‘सेना’ कहकर संबोधित किया था। गौड़ का कहना है कि ‘सेना’ शब्द का सम्मानजनक महत्व है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। जवाहर नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी नई फिल्म को लेकर कई दिनों से सुखियों में छाए हुए हैं। फिलहाल उनकी...
spot_img

Latest Stories

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵