back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से डर गई विक्की कौशल की ‘छावा’, अब अगले साल वेलेंटाइन डे पर होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बड़े पर्दे पर क्रेश हो रही थी। फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट 6 दिसंबर और ‘पुष्पा 2 द रूल’की रिलीज डेट 5 दिसंबर तय की गई थी।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बड़े पर्दे पर क्रेश हो रही थी। फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट 6 दिसंबर और ‘पुष्पा 2 द रूल’की रिलीज डेट 5 दिसंबर तय की गई थी। लेकिन छावा फिल्म के मेकर्स ने ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के क्रैश से सबक लेते हुए छावा फिल्म की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म के ट्रेड को समझते हुए अब फिल्म ‘छावा’ को अगले साल 2025 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं।



फिल्म छावा के मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा वॉरियर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं। इस फिल्म का डायरेक्‍शन लक्ष्मण उठकर ने किया है। फिल्म के अन्‍य कलाकारों में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से इस फिल्म को यू/ए 13 प्लस रेटिंग मिली है। 

दिलचस्प बात यह है कि नई रिलीज की तारीख का विशेष महत्व है, क्योंकि यह 19 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के साथ मेल खाती है। विक्की इससे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम कर चुके हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में थीं।

बॉक्स ऑफिस क्लैश का खौफ

 

बॉक्स ऑफिस पर इस साल ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ का टकराव हुआ था, दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज की गई थी। फिल्म ट्रेड को हुए नुकसान में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को इस टकराव का नुकसान झेलना पड़ा। यह फिल्म रिलीज के बाद से अब तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर सकी है। ऐसे में यह कह सकते हैं कि छावा के मेकर्स फिल्म ट्रेड के इस नुकसान को अच्‍छे से भांपने के बाद अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, दस्तक देगी फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर के साथ साथ OTT पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देती है, जिसे आप घर पर...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵