नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid मनाई जा रही है। ईद‑उल‑फितर इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है।आज लोग मस्जिदों में नमाज़ अदा करते हैं, गले मिलते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी ईद की झलकियां और उसकी रौनक बखूबी दिखाई गई है। कई फिल्मों के गाने भी ईद पर बने हैं। आज हम उन फिल्मों की बात करेंगे जिनमें ईद के सीन दिखाए गए हैं।
फिल्म सांवरिया
‘सांवरिया’ फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर, सोनम कपूर और सलमान खान ने अहम रोल निभाया है। फिल्म में एक लड़की ईद के मौके पर अपने प्यार के आने का इंतजार करती है। फिल्म में ‘यूं शबनमी’ गाना भी ईद पर बना है। जिसमें हर तरफ ईद की रौनक दिखाई गई है।
बजरंगी भाईजान
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान और करीना कपूर ने अहम किरदार अदा किया था। फिल्म में सलमान खान एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके मां बाप से मिलाते है। जिस दिन बच्ची को उसके मां बाप से मिलाते है उस दिन ईद का त्योहार होता है।
तीस मार खान
यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अहम किरदार में थे। फिल्म का गाना ‘वल्लाह रे वल्लाह’ ईद के मौके पर गाया है। फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल अदा किया था।
माइ नेम इज़ ख़ान
साल 2010 में रिलीज हुई ‘माय नेम इज खान’ बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इसका डायरेक्शन करण जौहर ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड किरदारों में नजर आए थे। उनके अलावा जिमी शेरगिल, जरीना वहाब, विनय पाठक जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म में भी ईद और इस्लामिक संस्कृति को गहराई से दिखाया गया है। की इस फिल्म ने लोगों को एक मजबूत संदेश दिया।





