back to top
38.1 C
New Delhi
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने इंटरव्यू में बताया बनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म जानिए क्या होगा खास। कैसी होगी फिल्म की कहानी और पात्र।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) शुरू किया। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनने की खबर भी काफी आ रही थी अब इन सब के बीच विवेक अग्निहोत्री ने कंफर्म कर दिया है कि वो इसपर फिल्म बना रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने कंफर्म कर दिया फिल्म

विवेक ने कहा, यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लन की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया की डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित होगी। “मैं हमेशा से ऐसी कहानियां सुनाने में विश्वास रखता आया हूं जो असहज हों, लेकिन जरूरी हों। मेरा प्रयास है कि साहस, प्रोफेशनलिज्म और स्ट्रैटिजिक क्लैरिटी की ये कहानी दर्शकों तक प्रामाणिकता और सिनेमेटिक एक्सपीरियेंस के साथ पहुंचाऊं।”

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, “हमने सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से ग्राउंड रीसर्च की है ताकि न सिर्फ ये समझा जा सके कि क्या हुआ, बल्कि यह भी कि चीजें कैसे और क्यों हुईं। पब्लिक डोमेन में जो जानकारी मौजूद है चीजें उससे ज्यादा जटिल हैं।”

भूषण कुमार होंगे फिल्म के प्रोड्यूसर

रिपोर्ट के अनुसार पता चला कि, विवेक अग्निहोत्री के साथ इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में ऑपरेशन सिंदूर, जो 6 से 10 मई के बीच हुआ था, उसकी डीटेल्ड जानकारी दी जाएगी।

फिल्म को लेकर बोले भूषण कुमार

भूषण कुमार ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ”कुछ कहानियां चुनी नहीं जाती हैं, वो आपको चुनती हैं। ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसी ही कहानी है। जब देश इतनी बड़ी घटनाओं से गुजरता है, तो ये जरूरी हो जाता है कि उन्हें सच्चाई से दर्ज किया जाए।”

ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाते हैं विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री की बात करें तो वह अक्सर ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाना पसंद करते हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी कई फिल्में बनाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, जानिए खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में आइसक्रीम खाने का...

2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा या नहीं? Virat Kohli ने पहली बार भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

Mamata Banerjee के वकील गाउन पहनने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata...

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत...

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद...

Cannes 2026 से वायरल हुआ Tara Sutaria का लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵