मुंबई / रफ्तार डेस्क । ‘पुष्पा 2 : द रूल’ भारत में सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है । इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है वहीं फहद फासिल और अल्लू अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हाल ही में तमिल प्री-रिलीज़ इवेंट ने सभी का ध्यान खींचा है, जिसमें रनटाइम को लेकर अपडेट दिया गया है।
पुष्पा 2 के रनटाइम को लेकर आया अपडेट
प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पा 2 का आखिरी संपादन पूरा कर लिया गया है। इसका रनटाइम 3 घंटे और 15 मिनट तय हुआ है। हांलाकि व्यावसायिक मनोरंजन के लिए यह रनटाइम लंबा है, लेकिन रणबीर कपूर की एनिमल जैसी हाल की बड़ी फिल्मों की सफलता के साथ, अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार को भरोसा है कि दर्शक इस रनटाइम को भी पसंद करेंगे। हालांकि लास्ट टाइम तक इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह सच है, कुछ लोगों का तर्क है कि यदि सामग्री आकर्षक है, तो रनटाइम कोई मायने नहीं रखेगा।
इस दिन से शुरू हो रही फिल्म की एडवांस बुकिंग
भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हो रही है। जिसकी जानकारी मिलते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दर्शकों का 3 साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में बड़ी फिल्मों को पछाड़ सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘पुष्पा 2’ नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म के ट्रेलर में आलू अर्जुन का दमदार अवतार और एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया हैं।




