नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल‘ 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर होड़ मची हुई है। वैसे इस फिल्म के टिकट की बिक्री सिर्फ चार राज्यों में ही शुरू की गई है। लेकिन यूएसए प्री-सेल में 2.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग करने के साथ फिल्म ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है।
इन चार राज्यों में शो की एडवांस बुकिंग
जानकारी के अनुसार पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग अभी दिल्ली, केरल, पंजाब और गुजरात में ही शुरू हुई है। इन चारों राज्यों में के अभी तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें प्री-सेल के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन केरल में देखने को मिला है। यहां एडवांस बुकिंग की प्री-सेल्स में करीब 60% बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिल्ली में 30% रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 की प्री-सेल्स में खास तेजी देखने को नहीं मिली है लेकिन व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि अगले दो दिनों में फिल्म की प्री-सेल्स में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। फैंस अन्य राज्यों में भी एडवांस बुकिंग की ओपनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। 4 दिसंबर को फिल्म का यूएसए में भी प्रीमियर होगा। 2.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा प्री-सेल के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। यह अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हो सकती है।




