नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स की ही तरह प्रीति जिंटा ने भी अपने जुड़वा बच्चों को लेकर कठिन फैसला लिया है। जिसमें उन्होनें अपने बच्चों, जय और जिया की पहचान दुनिया से छुपाने का फैसला किया है। इसमें पहले अनुष्का, विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, और अब रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट, रुबीना दिलैक के साथ प्रीति जिंटा भी शामिल हो गई है। जिसमें उन्होनें नो फोटो पॉलिसी अपनाई है, आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
साल 2021 में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों जय-जिया का वेलकम करनेवाली प्रीति जिंटा ने लोगों से हाथ जोड़कर गुस्सा जाहिर करते हुए ये गुजारिश की है जिसमें उन्होनें अपने बच्चों की फोटो को लेकर एक पॉलिसी बनाई है। जिसमें उन्होनें लोगों से सवाल-जवाब के सेशन में उनकी प्राइवेसी को सम्मान करने व बिना इजाजत के बच्चों की तस्वीरें लेना या शेयर करने को लेकर जोर दिया है। एक्ट्रेस ने इस विषय को लेकर अपने ट्वीटर यानी एक्स पर काफी कुछ लिखा है। जिसमें उन्होने कहा, अपने बच्चों का चेहरा मुझे किसी को नहीं दिखाना और न ही पपाराजी से फोटो भी खिंचवानी है। बिना इजाजत फोटो न लें।
एक्स पर पूर्व में ट्विटर में लिखते हुए बोली-मुझे फ्लाइट, मंदिरों या बाथरूम में और सिक्योरिटी चेक्स के दौरान फोटो लेना बिलकुल पसंद नहीं है। आप इन सिचुएशन में मेरे से फोटो खुद आकर मांग सकते है यू चोरी छिपे बिना परमिशन फोटो ले लेना सही नहीं लगता। अगर आप मेरे बिना इजाजत के बच्चों की फोटो ले रहे है तो फिर आपको मेरा काली का रूप देखने को मिल जाएगा। वैसे मैं सच कहूं तो मैं बहुत जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान हूं। लेकिन मेरी इजाजत के बिना वीडियो या फोटो ना ले। ये मुझे परेशान करता है। आप मुझसे प्यार से पूछकर भी तो फोटो मांग सकते है। प्लीज मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दो।’
जब लोग उनके बच्चों की तस्वीरें लेकर शेयर करते है तो बहुत गुस्सा आता है। एक और मजेदार चैट के लिए सभी का धन्यवाद, मैं किसी भी इंटरव्यू से ज्यादा इन चैट का आनंद लेती हूं मैं मीडिया से भी अनुरोध करना चाहती हूंकि, वे या तो मेरा पूरा जवाब ऐसे ही पेश करे। इसमें कोई कांट छांट ना करें। दुनिया में विभिन्न प्रकार के लोग है। मैं ये समझा नही सकती कि किसी ने मुझे नाराज़ किया है। अब अलविदा इसी के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी और दिल वाला इमोजी लिख कहा, मैंने इस चैट के साथ लोगों की टाइमलाइन को स्पैम किया है ।
प्रीति के परिवार के बारे में अधिक जानकारी
बता दे कि, प्रीति और जीन गुडइनफ ने साल 2016 में शादी की थी। जिसके बाद 11 नवंबर, साल 2021 को, उन्होंने सरोगेसी के ज़रिए अपने जुड़वाँ बच्चों का वेलकम किया था। इसमें एक लड़का जय और एक लड़की जिया है।




