back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Trump Out Now: क्या राष्ट्रपति ट्रंप को हटाया जा सकता है? जानिए अमेरिका में महाभियोग की पूरी प्रक्रिया और नियम

Donald Trump के खिलाफ “Trump Out Now” प्रदर्शन के बीच जानिए अमेरिका में राष्ट्रपति को हटाने की पूरी प्रक्रिया, महाभियोग क्या है और क्या ट्रंप को पद से हटाया जा सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Donald Trump के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सड़कों पर “Trump Out Now” के नारे लगाए जा रहे हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप के फैसलों और बयानों को लेकर देश में राजनीतिक माहौल गरम है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है क्या अमेरिका में राष्ट्रपति को इस तरह हटाया जा सकता है?

क्या जनता सीधे राष्ट्रपति को हटा सकती है?

अमेरिका में जनता सीधे राष्ट्रपति को पद से नहीं हटा सकती। विरोध प्रदर्शन, रैलियां और नारे जरूर दबाव बनाते हैं, लेकिन राष्ट्रपति को हटाने के लिए संविधान में तय प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होता है।

महाभियोग क्या होता है?

राष्ट्रपति को हटाने की पहली प्रक्रिया महाभियोग (Impeachment) है। यह प्रक्रिया अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में शुरू होती है। अगर वहां बहुमत राष्ट्रपति के खिलाफ वोट देता है, तो महाभियोग पास हो जाता है। हालांकि, महाभियोग का मतलब तुरंत पद से हटना नहीं होता, बल्कि यह आरोप तय होने जैसा होता है।

सीनेट में होता है अंतिम फैसला

महाभियोग के बाद मामला सीनेट में जाता है, जहां ट्रायल होता है। यहां सबूत और दलीलें पेश की जाती हैं अगर दो-तिहाई बहुमत राष्ट्रपति के खिलाफ जाता है, तभी उन्हें पद से हटाया जा सकता है इसी कारण अमेरिका में किसी राष्ट्रपति को हटाना काफी मुश्किल माना जाता है।

किन कारणों पर हो सकता है महाभियोग?

अमेरिकी संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति पर इन मामलों में महाभियोग लगाया जा सकता है देशद्रोह रिश्वत गंभीर अपराध सत्ता का दुरुपयोग सिर्फ राजनीतिक मतभेद या विवाद महाभियोग का आधार नहीं बनते।

क्या पहले किसी राष्ट्रपति को हटाया गया है?

अमेरिकी इतिहास में अब तक किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के जरिए पद से नहीं हटाया गया है। Andrew Johnson और Bill Clinton पर महाभियोग लगा, लेकिन वे बच गए Donald Trump पर भी दो बार महाभियोग लगा, लेकिन वे पद पर बने रहे Richard Nixon ने महाभियोग से पहले इस्तीफा दे दिया था अगर राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं होते, तो 25वां संशोधन लागू किया जा सकता है। इसमें उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सदस्य मिलकर राष्ट्रपति की शक्तियां अपने हाथ में ले सकते हैं। हालांकि, यह प्रावधान केवल गंभीर स्थिति के लिए होता है, न कि राजनीतिक विवाद के लिए। राष्ट्रपति को हटाने का सबसे आसान और लोकतांत्रिक तरीका चुनाव होता है। अगर जनता किसी राष्ट्रपति से नाराज है, तो अगले चुनाव में उसे हरा सकती है। अमेरिका में राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया लंबी और कठिन है। सिर्फ विरोध प्रदर्शन या नारों से राष्ट्रपति को पद से नहीं हटाया जा सकता। इसके लिए महाभियोग और सीनेट में बहुमत जैसी संवैधानिक प्रक्रिया जरूरी होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Donald Trump ने शेयर किया विवादित लेटर, भारत-चीन पर टिप्पणी से मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Donald Trump एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा लेटर शेयर किया है जिसमें भारत...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

वाइट हाफ शोल्डर ड्रेस में Priyanka Chopra का रॉयल और ग्लैमरस लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारतीय...

दिल्ली के पास घूमने के लिए ये खास जगहें, एक बार जरूर बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली के पास...

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे पर बोले Hardeep Singh Puri

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल और डीजल की...

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? तलाक की हो रही चर्चाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने...

मायावती, अखिलेश और योगी… जानिए 2007 से 2026 के बीच चुनाव से पहले कितना कारगर रहा कैबिनेट विस्तार?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट...

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूंजा ‘सनातन खत्म करो’ बयान, Udhayanidhi Stalin के बयान पर छिड़ा सियासी विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा में एक बार फिर...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵