back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, May 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट। जानें SRK ने क्या कहा और क्यों चर्चा में है ये पोस्ट।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट करने के साथ-साथ उनका पहला लुक भी पोस्ट के जरिए रिलीज कर दिया है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि, उनकी फिल्म का नाम Raaka रखा गया है। फिल्म कैसे नाम के सामने आने के बाद हर कोई फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता दिख रहा है वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

फिल्म Raaka का पोस्टर

अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर निर्देशक एटली (Atlee) ने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम और फर्स्ट लुक रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि टीम ने इस फिल्म का नाम ‘राका’ रखा है। ‘राका’ के पोस्टर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसके साथ थी उनका पहला लुक भी धमाल मचा रहा है वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं ऐसा पहली बार होगा कि अल्लू अर्जुन को एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे। पोस्ट देखने के बाद उनके पास उनकी बधाई करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कई लोग फिल्म पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

शाहरुख खान ने भी किया रिएक्ट

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘पोस्टर बहुत ही मजेदार और दिलचस्प है, बिल्कुल तुम्हारी तरह। मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि आप लोगों ने क्या तैयार किया है। अगर एटली के शब्दों में कहें तो ये मोस्टर मास माससस माससस!! होगा। ‘राका’ बहुत मजेदार फिल्म लग रही है, ढेर सारी शुभकामनाएं!’

निर्देशक एटली ने फिल्म के बारे में कहा

एटली (Atlee) ने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ‘राका’ का आइडिया उन्हें 18 साल पहले आया था और वह तब से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है… ये मेरा ही एक हिस्सा है जिसे मैं सालों से अपने साथ लिए घूम रहा हूं। 18 सालों तक, मैंने इस आइडिया को संभालकर रखा और उसे कभी भी धुंधला नहीं पड़ने दिया। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे तराशा, और हर मुश्किल में मेरे साथ रहा। और सच कहूं तो… यह तो बस शुरुआत है।’

फिल्म की कास्ट रिलीज डेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म लगभग 800 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही है। इस फिल्म के जरिए पहली बार पर्दे पर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आएगी। वहीं रिलीज डेट की बात करें तो यह सट्टा 2027 में रिलीज हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

“Bijlee Bijlee” से बॉलीवुड तक, जानिए कैसे Palak Tiwari बनीं GenZ Style Icon

Palak Tiwari आज बॉलीवुड की उभरती हुई युवा अभिनेत्रियों...

40 साल से ऊपर के मजदूरों को मिलेगा फ्री हेल्थ चेकअप, केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵