नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai से की, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद Jamai Raja में उनके किरदार ने उन्हें और लोकप्रिय बना दिया। निया शर्मा ने Khatron Ke Khiladi और Bigg Boss OTT जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। इस समय एक्ट्रेस Laughter Chefs 3 में नजर आ रही हैं। वह अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी, स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।हाल ही में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की जो वायरल हो रही हैं।





