नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही में मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। समारोह की मेजबानी करते हुए, आलिया ने गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन की गई मोगरे के फूल से सजी साड़ी पहनी और ऐसा करके उन्होंने आगामी वेडिंग सीज़न के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर दिया। वैसे तो एक्ट्रेस हमेशा ही कुछ नया करती हैं लेकिन उनका ये लुक अब काफी वायरल हो रहा है।

Alia Bhatt की इस डिजाइनर साड़ी ने सबका ध्यान खींचा है। इस साड़ी की खसा बात ये रही कि, पारंपरिक फॉल के बजाय, पल्लू को असली दिखने वाली मोगरा की कलियों से सजाया गया था।

इस प्रकार इसने पूरे पहनावे में एक कोमल, सुगंधित रोमांस का स्पर्श भर दिया। जिसमें एक्ट्रेस का लुक और ज्यादा निखार के आ रहा था।

फूलों की ये बारीक कारीगरी लहराते हुए टैसल्स में तब्दील हो गई, जो इस लुक का और ज्यादा आकर्षण बन गए। फैंस भी उनके इस लुक के दीवाने हो उठे।

एक्ट्रेस ने इस खास डिटेल को मोती जड़े ब्लाउज के साथ खूबसूरती से बैलेंस किया। यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट लग रहा है।
Alia Bhatt की स्टाइल अब एक नया ट्रेड बना सकती है। मोगरा पल्लू का चलन बढ़ने वाला है। जो ब्राइड्समेड्स पारंपरिक सीक्वेंस से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, या फिर जो दुल्हनें मिनिमलिस्ट स्टाइल पसंद करती हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। स्टाइल के साथ ही एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का भी जादू चलाती हैं। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) इस साल रिलीज हो सकती हैं इस फिल्म में उनके साथ Sharvari, Bobby Deol और Anil Kapoor नजर आएंगे।





