back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govinda Birthday: एकदम से कैसे खत्म हुआ गोविंदा का स्टारडम, इस वजह से फिल्मों में काम मिलना हुआ बंद

आज गोविंद अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फिल्मों से अचानक गायब हो जाने के दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को महाराष्ट्र के विरार में हुआ था। 90 के दशक में Govinda एक ऐसे सुपरस्टार थे जो फिल्मों के सुपरहिट होने की गारंटी थे। गोविंदा की एक्टिंग, डांस और उनकी परफॉर्मेंस में उनको इंडस्ट्री का सुपरस्टार बनाया। गोविंदा ने एक साथ 70 फिल्मों को साइन किया था वहीं अब एक्टर को फिल्में मिलना बंद हो गया है।

बॉलीवुड में गोविंदा की डेब्यू फिल्म

गोविंदा ने साल 1986 में फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘लव 86’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद एक्टर की किस्मत पलट गई और फिल्मों की लाइन लग गई। डेब्यू फिल्म की सफलता के बाद एक्टर ने लगातार 70 फिल्में शाइन की। 70 फिल्मों को एक साथ साइन करने का रिकॉर्ड आज भी गोविंदा के नाम पर ही है। 

गोविंद पर हावी हुआ स्टारडम 

एक समय 70 फिल्मों को साइन करने वाले गोविंदा की करियर की गाड़ी पटरी से उतरने लगी। अधिक फिल्में होने की वजह से वह सेट पर लेट पहुंचते थे और वह लीड रोल ही प्ले करना चाहते थे। यही कारण था की उन्हें धीरे-धीरे फिल्में मिलना बंद हो गया। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान भी बताया था कि उन्होंने करोड़ों की फिल्मों को छोड़ दिया था जिसका उन्हें अफसोस है।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं गोविंदा

गोविंदा को कम मिलना पूरी तरह से बंद हो गया है ऐसा भी नहीं है एक्टर केवल रेंडम रोल प्ले करने से बच रहे हैं। गोविंदा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है जिनमें ‘राजा बाबू’, ‘आंखे’, ‘कुली नंबर वन’, ‘आंदोलन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘दुल्हे राजा’, ‘अनाड़ी नंबर 1. ‘, ‘शोला और शबनम’, ‘राजा भैया’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बेटी नंबर 1’, ‘घर घर की कहानी’ जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं।

गोविंदा की पर्सनल लाइफ

गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता अहूजा से शादी की थी। गोविंदा के दो बच्चे हैं जिनका नाम टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। गोविंद कई बार अपनी फैमिली के साथ टीवी शोज पर भी नजर आ चुके हैं।

इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम 

एक्टर गोविंदा का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है। नीलम कोठारी के अलावा दिव्या भारती के साथ भी गोविंदा की अफेयर की खबरें उस समय मैगजीन में छप चुकी है। इतना ही नहीं रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन का नाम भी गोविंदा के साथ जोड़ा गया था। गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी को लोगों ने स्क्रीन पर बेहद पसंद किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस समय इच्छा मृत्यु की एक खबर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। साल 2013...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...