नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। मंगलवार की सुबह यह खबर सामने आई थी कि एक्टर से गलती से रिवाल्वर साफ करते हुए गोली चल गई थी। अब इस मामले में नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिलहाल, Govinda अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर आ चुके हैं वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। इस मामले की छानबीन चल रही है एक्टर से पूछताछ के दौरान पुलिस संतुष्ट नहीं है।
दर्ज हुए परिवार वालों के बयान
गोविंदा के परिवार वालों का बयान भी लिया गया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने गोविंदा का बयान भी दर्ज किया है, लेकिन मामले को बंद करने जैसी स्थिति अभी नहीं आई है। गोविंदा शुरू से ही यह बयान दे रहे हैं कि उनसे गलती से मिसफायरिंग हुई थी।
गोविंदा ने जारी किया था वॉइस नोट
एक्टर गोविंदा ने प्रेस को एक वॉइस नोट भी जारी किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि पैर में लगी गोली को निकाल दिया गया है और वह ठीक हैं। एक्टर ने कहा, ‘नमस्कार प्रणाम मैं हूं गोविंदा आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां-बाप का आशीर्वाद, गुरु की कृपा के कारण जो गोली लगी थी वह पैर से निकल गई है। मैं धन्यवाद देता हूं डॉक्टर आदर्श, डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सभी लोगों की प्रार्थना के लिए।’
एक्टर के साथ क्या हुई घटना
1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा के फैंस के लिए हैरान परेशान करने वाली खबर सामने आई थी। गोविंदा के हाथों रिवाल्वर साफ करते हुए गलती से गोली चलने की वजह से वह जख्मी हो गए थे। एक्टर के पैर में बुलेट लगी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के Criti Care Hospital में भर्ती कराया गया। एक्टर की हालत थोड़ी ठीक होने के बाद मुंबई पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है, लेकिन पुलिस एक्टर के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आई। एक्टर के डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें दोबारा समन भेज कर पूछताछ की जा सकती है।
गोविंद कब होंगे डिस्चार्ज
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान गोविंद से मिलने के लिए बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज पहुंचे। डेविड धवन और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई कलाकारों ने एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता जताई। फिलहाल, गोविंद खतरे से बाहर हैं और वह 4 अक्टूबर को डिस्चार्ज होंगे।





