back to top
31.1 C
New Delhi
Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोविंदा नहीं होंगे फिल्म ‘भागम भाग 2’ का हिस्सा, परेश रावल ने खुद किया कन्फर्म

‘भागम भाग 2’ में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री की पुष्टि करते हुए परेश रावल ने कहा कि नई जोड़ी यूनिक होगी, लेकिन फैंस अब भी पुराने कॉमिक जादू को मिस कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी ‘भागम भाग’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब अभिनेता परेश रावल ने खुद मुहर लगा दी है। उन्होंने पुष्टि की है कि ‘भागम भाग 2’ में गोविंदा नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है। हालांकि, गोविंदा के बाहर होने की वजह क्या है, इस पर परेश ने साफ कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बातचीत में परेश रावल ने कहा कि मनोज बाजपेयी फिल्म से जुड़ चुके हैं और अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी “अलग और यूनिक” होगी। 2006 में आई ‘भागम भाग’ में अक्षय और गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। ऐसे में फैंस के लिए यह बदलाव चौंकाने वाला है। परेश ने यह भी कहा, “हम गोविंदा को मिस करेंगे।

डबल रोल में नजर आएंगे परेश रावल

फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प खुलासा करते हुए परेश रावल ने बताया कि वह इस बार डबल रोल में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन के लिए मशहूर परेश का डबल रोल फिल्म में हास्य का डोज बढ़ा सकता है।

‘भागम भाग’ की यादें और सीक्वल से उम्मीदें

2006 में रिलीज हुई ‘भागम भाग’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी ने जबरदस्त मनोरंजन किया था। कहानी एक थिएटर ट्रूप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेश यात्रा के दौरान अनजाने में अपराधों की गुत्थी में फंस जाती है। गलतफहमियों, भागदौड़ और चुटीले संवादों से भरपूर यह फिल्म समय के साथ कल्ट कॉमेडी बन गई।

अब जब सीक्वल की तैयारी चल रही है, तो दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ऊंची हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने गोविंदा के बिना फिल्म बनाने पर नाराजगी जताई है। कुछ ने तो मेकर्स से अपील की है कि उनके बिना फिल्म आगे न बढ़ाई जाए।

गोविंदा का करियर और हालिया बयान

गोविंदा 90 के दशक के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे। उनकी कॉमिक स्टाइल और डांसिंग स्किल्स का कोई मुकाबला नहीं था। लेकिन 2000 के दशक के अंत में उनका करियर कमजोर पड़ गया। उन्होंने कई बार वापसी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2019 में रिलीज हुई ‘रंगीला राजा’ में उन्होंने डबल रोल निभाया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बयान दिया कि गोविंदा के आसपास ऐसे लोग हैं जो उन्हें सच्ची सलाह नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा कि वह अक्सर गोविंदा को वजन कम करने और अलग तरह की स्क्रिप्ट चुनने की सलाह देती हैं। इन बयानों के बीच अब ‘भागम भाग 2’ से उनका बाहर होना चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Hanuman Chalisa को क्यों माना जाता है सबसे शक्तिशाली कवच? जानिए इसके चमत्कारी फायदे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में Hanuman Chalisa को...

Delhi No PUC No Fuel Rule: बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को...

UP Election 2027 से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बताया किस पार्टी का करेंगे समर्थन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा...

NSG कमांडो को सस्ती शराब कैसे मिलती है? जानिए कोटा, कीमत और नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की सुरक्षा में तैनात NSG...

Dinesh Trivedi बने बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर, रिश्तों को सुधारने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री...

IPL 2026: Lungi Ngidi खेलेंगे या नहीं? RCB मैच से पहले Delhi Capitals को बड़ा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵