नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) रिलीज हो चुकी है आपको दें कि बीते दिन 16 अप्रैल के दिन रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यूज शुरू हुए थे। वहीं आज इस फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की ये फिल्म काफी अच्छा खासा कलेक्शन करेगी। अब फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं और फिल्म का रिव्यू भी देखने के बाद दे रहे हैं। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।
पेड प्रीव्यूज से कितना हुआ कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल सुबह 6 बजे तक, ‘भूत बंगला’ की 1,29,690 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है और फिल्म ने रिलीज से पहले 3.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ‘भूत बंगला’ का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने ‘भूत बंगला’ को एक वर्ड में एंटरटेनर बताया है। उन्होंने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को 3.5 स्टार्स दिए हैं।
ट्विटर पर आया शानदार रिव्यू
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के रिलीज होने के साथ ही फिल्म एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म देखने के बाद लोग ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत समय बाद कोई ऐसी फिल्म आई है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लोग अपनी सीट से नहीं हिल पा रहे है क्या मस्त मूवी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार की भूत बंगला फुल फैसा वसूल है।’ बता दें कि भूत बंगला सिर्फ पॉजिटिव मिल रहे है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। इस प्रकार के कई रिव्यू सामने आ रहे हैं।
फिल्म की कास्ट और कहानी
आपको बता दें इस फिल्म से ही Priyadarshan और Akshay Kumar की जोड़ी कई सालों बाद एक बार साथ आई है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी ग्रामीण मंगलपुर में एक पुरानी हवेली (भूत बंगला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक व्यक्ति को विरासत में मिलती है। वहां अपनी बहन की शादी की योजना बनाते समय, वह अजीबोगरीब अलौकिक घटनाओं का सामना करता है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में भी काफी कॉमेडी और हॉरर दिखाया गया हैं। आपको बता दें की फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में Akshay Kumar अलावा Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Tabu, Wamiqa Gabbi और Asrani नजर आएंगे।




