नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। आपको बता दें कि फैंस बड़े ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई बढ़ चढ़कर फैंस सिनेमाघर पहुंचने लगे और फिल्म को देखने लगे फिल्म को देखकर सब ने इसकी तारीफ की सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की भी लोग तारीफ करते नजर आए। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं तो चलिए अब तक के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
कितना हुआ अब तक का कलेक्शन
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ लौटी है। इसलिए फैंस की निगाहें इस फिल्म के ऊपर और इसके कलेक्शन के ऊपर टिकी हुई थी।
कलेक्शन रिपोर्ट
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।इससे पहले फिल्म ने 12वें दिन 4.35 करोड़, 11वें दिन 3.50 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ कमाए थे।अब इस फिल्म के 13 दिनों की भारत में नेट कमाई 124.50 करोड़ रुपये हो गई है।
जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 13 दिनों में 124 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है और अब ये 150 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है। 25 करोड़ और कमाते ही ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म के बारे में बात करें तो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।




