नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla लगतार सुखियों में छाई हुई है। फिल्म को देखने के लिए फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म से ही Priyadarshan और Akshay Kumar की जोड़ी कई सालों बाद एक बार फिर अपनी फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने आ रही है। फिल्म एडवांस बुकिंग भी शुरू तो तो चलिए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।
भूत बंगला की कैसी है एडवांस बुकिंग?
फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने 2डी फॉर्मेट में पहले दिन के लिए अभी तक 8068 टिकटों की प्री सेल की है। जिससे अभी एडवांस बुकिंग में 13.84 लाख का कलेक्शन हुआ है। वहीं ब्लॉक सीटों के साच ये 38.97 लाख रुपये है। फिलहाल फिल्म की प्री सेल स्लो है लेकिन इसके रिलीज होने में अभी 2 दिन बचे हैं ऐसे में उम्मीद है कि इसकी एडवांस बुकिंग काफी उछाल आएगा।
कैसा होगा शुरूआती आकड़ा ?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म को 12 करोड़ से 16 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग की उम्मीद है, जिसमें 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं। अगर यह फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब होती है, तो इसकी कमाई में तुरंत उछाल आएगा। अब ये वाला समय ही बताएगा।
भूत बंगला फिल्म की कास्ट कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें फिल्म की कहानी ग्रामीण मंगलपुर में एक पुरानी हवेली (भूत बंगला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक व्यक्ति को विरासत में मिलती है। वहां अपनी बहन की शादी की योजना बनाते समय, वह अजीबोगरीब अलौकिक घटनाओं का सामना करता है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में भी काफी कॉमेडी और हॉरर दिखाया गया हैं। आपको बता दें की फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में Akshay Kumar अलावा Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Tabu, Wamiqa Gabbi और Asrani नजर आएंगे।




