back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोविंदा के साथ हुआ बड़ा हादसा, पिस्टल साफ करते वक्त गलती से लगी गोली, ऑडियो मैसेज में बोले- अभी मैं ठीक हूं

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ आज बड़ा हादसा हुआ। रिवॉल्वर साफ करते समय एक्टर के पैर पर गलती से गोली चल गई इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक्टर को अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लग गई। रिवाल्वर का लॉक खुला हुआ था जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। एक्टर अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे इस दौरान गलती से गोली चली और उनके पैर के घुटने में जा लगी। फिलहाल, एक्टर को नजदीकी CRITI केयर अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया है। एक्टर ने इस हादसे को लेकर अपना बयान भी जारी किया है। 

गोविंदा के मैनेजर ने दी जानकारी 

इस हादसे को लेकर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि, गोविंद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को अलमारी में रख रहे थे, तभी उनके हाथ से रिवाल्वर गिरी और गोली चल गई। हालांकि, डॉक्टर ने गोली निकाल दी है अब एक्टर की तबीयत भी ठीक है।

बयान दर्ज करेगी पुलिस 

जब गोविंदा के पैर पर गोली चली तो पुलिस मौके पर पहुंची और रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के बयान ले रही है। इसके अलावा गोविंदा की बेटी टीना ने भी पिता का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस वक्त पापा के पास आईसीयू में ही मौजूद हूं। अभी मैं ज्यादा बात नहीं कर सकती। मगर मैं बता दूं कि पापा की सेहत पहले से काफ़ी बेहतर है. गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफ़ल रहा है।’ 

गोविंदा ने जारी किया बयान 

हादसे के बाद गोविंदा का ऑडियो मैसेज जारी हुआ है इसमें उनकी आवाज सुनकर लगता है कि वह अब ठीक हैं। एक्टर ने कहा, ‘आप सबके आशीर्वाद और बाबा भोले के आशीर्वाद से और गुरु की कृपा की वजह से जो गोली लगी थी, वो निकाल दी गई है। मैं डॉक्टर अग्रवाल को धन्यवाद देता हूं और इसके साथ ही आप सभी को भी मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद।’ 

गोविंदा का वर्क फ्रंट 

बॉलीवुड एक्टर हिंदी सिनेमा से दूरी बना चुके हैं, एक्टर लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, एक्टर के म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शोज में भी नजर आते रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵