back to top
38.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

एक्टर Govinda ने हाल ही में स्कूल फंक्शन मे डांस करने वाले वायरल वीडियो को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने छोटे गाड़ियों में घूमने पर भी रिएक्ट किया है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह एक स्कूल फंक्शन में डांस करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और कुछ लोगों ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए। अब इन सभी चर्चाओं पर खुद गोविंदा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार बिना पूरी जानकारी के ही बातें फैला दी जाती हैं।

‘जिन कार्यक्रमों को छोटा कहा जा रहा है, वो बड़े थे’

गोविंदा ने कहा कि जिन कार्यक्रमों को लोग छोटा शो बता रहे हैं, उनमें से एक कार्यक्रम किसी मुख्यमंत्री का था और दूसरा एक सांसद का। उनके मुताबिक ऐसे कार्यक्रमों को छोटा कहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अक्सर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और लोगों से जुड़ना उन्हें अच्छा लगता है।

छोटी गाड़ी में घूमने की खबर पर दी सफाई

कुछ समय पहले आगरा में गोविंदा के छोटी गाड़ी में घूमने की खबर भी सामने आई थी। इस पर भी एक्टर ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि यह उनकी लाइफस्टाइल की वजह से नहीं था, बल्कि वहां के प्रोटोकॉल के कारण ऐसा करना पड़ा। गोविंदा ने कहा, “वहां सिर्फ वही गाड़ियां अंदर जाने की अनुमति होती है। आपकी मर्सिडीज जैसी बड़ी गाड़ियां बाहर ही खड़ी करनी पड़ती हैं, क्योंकि वहां ऐसा ही नियम है।”

सोशल मीडिया पर अफवाहों से नाराज़ दिखे गोविंदा

एक्टर ने कहा कि आज सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं है और कई बार बिना फैक्ट चेक किए ही बातें वायरल हो जाती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके बारे में फैल रही कई बातें सही नहीं हैं। गोविंदा का कहना है कि वह अभी भी अपने काम और पब्लिक इवेंट्स में सक्रिय हैं और लोगों से मिलना-जुलना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज हो रहीं ये नई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इस शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। एक्शन, सस्पेंस,...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में लौटी रौनक, Sensex 416 अंक चढ़ा, Nifty 24,000 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय...

Bengal Election 2026: आज थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए TMC-BJP में कौन आगे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अब...

लू लगने पर मिलते है ये संकेत, इस प्रकार हीटस्ट्रोक से खुद को बचाएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में तेज धूप ज्यादा...

आज मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, विष्णु भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज देश भर में मोहिनी...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए आज ही करें ये खास उपाय, खुशहाल रहेगा जीवन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵