नई दिल्ली ,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ हो रहा है। वही इस घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए है। कल के एपिसोड में सलमान खान ने अभिषेक की क्लास लगाई और उन्हें खूब साडी बाते समझाई वाही अब एक-दूसरे से भंयकर झगड़ा करने के बाद एक बार फिर अभिषेक और खानजादी एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो से मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अभिषेक और खानजादी ने कंबल के अंदर एक दूसरे को किस किया।और ये वीडियो बिग बॉस 17 का लाइव पेज पर शेयर किया गया है।
अभिषेक के बाद सलमान खान ने लगाई मन्नारा को डाट
बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो आया है। जिसमे सलमान खान अभिषेक के बाद मन्नारा चोपड़ा पर गुस्सा होते हुए एक्टर कहते हैं, ‘मैं तुमसे बहुत परेशान हूं, मन्नारा, तुम कोई लाडली गुड़िया नहीं हो, मुनव्वर ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है, इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा। तुम सबको बोलती हो कि मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती हूं, तो तुम पर कौन भरोसा करें’।
बिग बॉस 17 में हुई के पॉप सिंगर आउरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है। जिसमें पॉप सिंगर आउरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री दिखाई जा रही है। शो में तीसरी वाइल्डकार्ड एंट्री हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि आउरा सलमान खान के गाने , जवानी फिर ना आए पर मस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सलमान उनका स्वागत करते हैं। सलमान कहते हैं कि, आउरा क्या आप सिंगल हैं इसके जवाब में वह हां कहते हैं ।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




