नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ऐसा रियलिटी शो है जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस साल बिग बॉस सीजन 18 आया इसके विनर करणवीर मेहरा बने। वहीं शो खत्म होने के बाद दर्शक अब बिग बॉस ओटीटी 4 का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शो अप्रैल या फिर मई में शुरू हो सकता है। लेकिन अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है।
क्या IPL के कारण पोस्टपोन हुआ शो?
बिग बॉस ओटीटी 4 का इंतजार करने वाले दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा दरअसल शो को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस खबर से फैंस काफी निराश होने वाले हैं, जो शो का जल्द से जल्द आने का इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा है कि IPL 2025 की वजह से शो को आगे बढ़ाया गया है, मगर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। बिग बॉस ताजा खबर पेज ने एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है कि शो को पोस्टपोन कर दिया गया है।
कब शुरू हो सकता है शो?
बिग बॉस ताजा खबर’ के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 4 के मेकर्स ने प्रीमियर के लिए 15 जून चुनी है। हालांकि अभी मेकर्स के तरफ से इसकी ऑफीशियली जानकारी नहीं दी गई है। यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि शो कब से शुरू हो रहा है। इसके अलावा यह भी खबर है कि मेकर्स ने इस सीजन के लिए फैजल शेख को भी अप्रोच किया है। हालांकि एक्टर ये शो करेंगे या नहीं इसका भी खुलासा अब तक नहीं हुआ है।
कौन होगा होस्ट?
बिग बॉस ताजा खबर के अनुसार कुछ दिन पहले ही होस्ट से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई थी। इसमें बताया गया की बिग बॉस ओटीटी 4 को अनिल कपूर ही होस्ट करेंगे। हालांकि जब तक प्रोमो सामने ना आ जाए किसी भी बात को सच नहीं माना जा सकता है।





