नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुनव्वर ने अपने एक शो के दौरान कोंकणी समुदाय पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र की सियासत में उबाल आ गया। न सिर्फ कोंकणी समुदाय बल्कि एकनाथ शिंदे गुट और BJP ने भी उनका विरोध किया है। नितेश राणे ने वीडियो जारी कर मुनव्वर फारुकी से माफी मांगने की मांग की है।
1 लाख रुपये का रखा था इनाम
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक सदा सरवरण के बेटे समाधान सरवरण ने ट्वीट कर कहा – ” पाकिस्तान प्रेमी मुनव्वर जल्द से जल्द कोंकणी समाज से माफी मांगे वर्ना जहां दिखेगा वहीं उसकी पिटाई की जाएगी और पीटने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
विरोध के बाद अपने बयान के लिए माफी मांगी
महाराष्ट्र में चौतरफा विरोध देखने के बाद मुनव्वर ने अपने बयान पर X पर विडियो जारी कर माफी मांगी हैं। उन्होने कहा – ”वह एक क्राउड वर्क था। शो के दौरान आडियंस से इंटरैक्ट करते हुए जो शब्द निकले उसका गलत मतलब निकाला गया। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मेरे शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।”
विवादों से रहा है पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है कि मुनव्वर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है, इससे पहले भी 2021 में भी उनपर हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लग चुका है जिसके चलते उन्हे सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा था।
कई शो में कर चुके हैं शिरकत
मुनव्वर फारुकी कई बड़े शो में नजर आ चुके हैं जिसमें लॅाक अप और बिग बॅास जैसे शो शामिल है। वे बिग बॅास 17 और लॅाक अप 1 शो जीत भी चुके हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





