back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hindenburg की नई रिपोर्ट पर BJP आगबबूला, रविशंकर प्रसाद बोले – निवेशकों को आर्थिक चोट देना चाहती है कांग्रेस

रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि रिपोर्ट को शनिवार को रिलीज करने का सीधा मकसद सोमवार को शेयर बाजार में उथल पुथल पैदा करना है। तीसरी बार हार से हताश कांग्रेस का ये षडयंत्र BJP कभी कामयाब नहीं होने देगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। hindenburg की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय राजनीति में उबाल ला दिया है। सोमवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस में रविशंकर प्रसाद बोले ”कांग्रेस और इंडी गठबंधन षडयंत्र के तहत शेयर बाजार को अस्थिर करना चाहती है।

BJP नेता रविशंकर ने रिपोर्ट की टाइमिंग पर उठाए सवाल

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि रिपोर्ट को शनिवार को रिलीज करने का सीधा मकसद सोमवार को शेयर बाजार में उथल पुथल पैदा करना है। तीसरी बार हार से हताश कांग्रेस पार्टी का ये षडयंत्र BJP कभी कामयाब नहीं होने देगी।”

SEBI चीफ ने जारी किया अपना स्पष्टीकरण

SEBI चीफ ने भी इस मामले में अपना स्पष्टीकरण जारी किया, कहा – ” हम मामले से संबंधित कोई भी आर्थिक दस्तावेज दिखा सकते हैं, हमारे चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

अमेरिकी कंपनी Hindenburg Research ने शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में SEBI चीफ माधबी पुरी और Adani Group पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक – अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में माधबी बुच की हिस्सेदारी होने के कारण अडानी समूह पर न्यायोचित कार्यवाई नहीं की गई। हालांकि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के अंतर्गत हुई थी, जिसके बाद SEBI ने हिंडनबर्ग को नोटिस जारी किया था। ऐसे में दूसरी रिपोर्ट को बदले की कार्यवाई के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Hindenburg ने 2023 में भी लगाए थे आरोप 

यह पहली बार नहीं है जब Adani group पर आरोप लगे हों। जनवरी 2023 में भी Hindenburg ने अडानी समूह पर शेयरों में हेराफेरी और ऑडिटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था। इस रिपोर्ट के सामने आते ही अडानी समूह के शेयर औंधे मुंह गिर गए थे। न सिर्फ इतना बल्कि गौतम अडानी को रैंकिग और निजी संपत्ति के मामले में भी गहरा नुकसान हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...