back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss Promo : अभिषेक और समर्थ में हुई फिजिकल फाइट

बिग बॉस का 17 अपने आधे एपिसोड में पहुंच चुका है। और घर पर काफी कुछ देखने को मिल रहा है। वहीं घर में एक बार फिर से फिजिकल फाइट हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 दिन पर दिन काफी सुर्खियां बटोरता ही जा रहा है। जहां घर की सारी जिम्मेदारी ऐश्वर्या और अरुण को मिल गई हैं। वहीं,तहलका अप सनी आर्य तहलका उर्फ सनी आर्या को अभिषेक के साथ फिजिकल फाइट करने पर घर से बेघर कर दिया गया था। वहीं अब घर में फिर से दो सदस्यों के बीच फिजिकल फाइट हो रही है।

बिग बॉस ने दिया घर वालों को नया टास्क

बिग बॉस ने घर वालों को इम्यूनिटी पावर का एक टास्क दिया है। जिसमें बिग बॉस कहते हैं कि जो सदस्य यह टास्क जीतेगा उसको इम्यूनिटी मिलेगी। उसका उपयोग वह नॉमिनेशन प्रक्रिया से बचने के लिए कर सकता है। जिसके बाद सभी घर वाले टास्क करने में लग जाते हैं । टास्क नील और अरुण के बीच में होता है। क्योंकि दम के मकान में रहने वाले सदस्य अपने फैसले पर नहीं पहुंच पाए इसलिए दम के मकान से कोई सदस्य इस इम्यूनिटी के लिए हकदार नहीं होता। और घर के सदस्य नील और अरुण को इम्यूनिटी जीतने में लग जाते हैं।

टास्क के दौरान अभिषेक हुए एग्रेसिव

कुछ दिन पहले घर में अभिषेक के साथ तहलका ने फिजिकल फीट की थी जिसके बाद तहलका को घर से बेघर कर दिया गया था। वहीं, फिर से दोहराया गया है। इस बार टास्क के दौरान समर्थ और अभिषेक में धक्का मुक्की हो जाती है। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से लड़ने लगते हैं। इसके बाद ईशा और अभिषेक की लड़ाई होने लगती है। जिस पर अभिषेक ईशा को कई सारी बातें सुनते हैं। वही न केवल ईशा और समर्थ बल्कि अभिषेक की लड़ाई तो मुनव्वर से भी हुई टास्क के दौरान मुनव्वर अरुण की तरफ से खेल रहे थे। और अभिषेक नील की तरफ से इसके बाद टास्क में ही दोनों की एक दूसरे से लड़ाई हो जाती है इस पूरे टास्क में अभिषेक काफी ज्यादा एग्रेसिव नजर आए।वहीं, बिग बॉस का नया प्रोमो आ गया है जिसमें सलमान खान अभिषेक इस पुरे हफ्ते में वो कैसे दिख रहे थे उसपर बात करते हुए कहते है की आप इस कर में सबसे नकली आप हो और अगर आप को लगता है ये बिग बॉस का फॉर्मेंट हैं तो आप गलत हो।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...