नई दिल्ली ,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस ने अपना आधा एपिसोड पूरा कर लिया है। अब तक घर में काफी कुछ देखने को मिला। वहीं, घर में दो वाइल्डकार्ड एंट्री भी हुई लेकिन अब मेकर्स कुछ और नई एंट्री के बारे में सोच रहे हैं। बिग बॉस का बंद हुआ कमरा अब खुल गया है। और बिग बॉस ने इस बार घर को चलाने की जिम्मेदारी अरुण और ऐश्वर्याको दी हैं। बिग बॉस कहते हैं कि मैंने कभी ऐश्वर्या को आगे आने नहीं दिया शायद इसलिए उनकी अपनी अकेले की जर्नी नहीं दिखी। इसलिए अब अरुण और ऐश्वर्या रहेंगे दिमाग वाले रूम में और पूरे घर को मैनेज करेंगे। किसको कितना राशन मिलेगा और कोन क्या काम करेगा ये सब अरुण और ऐश्वर्या तय करेंगे।
अभिषेक और समर्थ में हुई हाथापाई
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आ गया है। जिसमे अभिषेक और समर्थ की लगाई हो रहीं है। और ये लड़ाई इतनी बढ़ जाती है की धक्का मुक्की होने लगती हैं। वहीं,अभिषेक ईशा से बोलते है, ‘की अब तुम्हरा राज़ खुल गया है। घर वाले तुम्हारी सारी बाते जान गए है’ जिसपर ईशा और अभिषेक भी आपस में भीड़ जाते है। और ईशा की साइड लेने समर्थ आते है और अभिषेक को धक्का देने लगते हैं।
इम्युनिटी पावर के लिए घर में मचा बवाल
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया हैं। जिसमें बिग बॉस ने सदस्यों को इम्युनिटी टास्क देते है। टास्क के दौरान मुनव्वर और नील आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। नील मुनव्वर को चालबाज़ बोल रहे है। नील बोलते है की अब मुनव्वर का चेहरा सब के सामने आ रहा हैं। वहीं, घर के सारे सदस्य इम्युनिटी पावर पाने के लिए टास्क कर रहे है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




