back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने शेयर की अपनी पहली रसोई की तस्वीरें, 11 दिनों बाद किचन में रखा पहला कदम

Arti Singh: गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने शादी के बाद पहली रसोई की तस्वीरें शेयर किया हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आरती सिंह की शादी हुए लगभग 11 दिन हो पूरे हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अब अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर किया हैं। वह ससुराल वालों का मुंह मीठा करने के लिए हलवा बना रही हैं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों के साथ लिखा ऐसा कैप्शन

आरती सिंह 25 अप्रैल को आरती सिंह ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी रचाई थी। वहीं, अब शादी के करीब 11 दिनों बाद आरती ने किचन में अपना पहला कदम रखा और ससुराल वालों के लिए मीठा बनाया है। इसकी तस्वीरें भी शेयर की। आरती ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है, ‘पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर।’ इस तस्वीरों में आरती लाल रंग के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बाल में गजरा भी लगया हुआ हैं।

ससुराल में स्वागत का वीडियो किया शेयर

आरती सिंह ने इसके पहले भी एक वीडियो शेयर किया था जो उनकी शादी के बाद ससुराल में स्वागत का था। वीडियो में आरती कार से उतरती हुई दिखाई देती हैं और उनका जोरदार स्वागत होता हैं। उनका ससुराल वाला घर पूरा महल के जैसे सजा होता है। घर के चारों तरफलाइट लगी होती है और आतिश-बाज़ी होती रहती है। और ‘ओम शांति ओम’ फिल्म का गाना भी चलता होता हैं।

आरती ने कैप्शन में की दिल की बात

आरती वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए, मैंने कभी इस तरह के स्वागत को लेकर कभी कोई सपना नहीं देखा था! मेरा खिलखिलाना, मेरी मुस्कुराहट, मेरी आंखों में बच्चों जैसा एक्साइटमेंट आपको बताता है कि मुझे नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। एक इतना बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराता है कि मैं कितनी लकी हूं।’आप को बता दें कि, आरती एक फिल्मी परिवार से संबंध रखती हैं। जबकि उनके पति बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...