back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

राजपाल यादव जब मुश्किल दौर से गुजर रहे थे जेल में थे तब सोनू सूद वह पहले एक्टर थे जिन्होंने आगे बढ़कर उनकी मदद करने की घोषणा की थी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल पर जेल से बाहर हैं। अब एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें एक्टर सोनू सूद के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल ने सोनू सूद के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की। आपको बता दें कि, सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए मदद करने का ऑफर दिया था उन्होंने काम भी देने का वादा किया था। हालांकि, जब राजपाल यादव बाहर आए तो उन्होंने उलट बयान देते हुए सभी को हैरान कर दिया। राजपाल ने कहा कि उन्हें लेकर गलतफहमी है कि उनके पास काम नहीं है। एक्टर ने ये भी कहा कि उनके पास आने वाले सालों में 1200 करोड़ का काम है और जब से वो इंडस्ट्री में हैं काम की कमी नहीं हुई।

सोनू सूद से राजपाल यादव की मुलाकात

जब राजपाल यादव ने काम को लेकर यह स्टेटमेंट दिया था कि काम की कमी नहीं है उसके बाद सोनू सूद का भी इस पर रिएक्शन आया था।राजपाल के इस बयान पर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन दिया था। एक्टर ने कहा था कि उन्होंने कभी भी ये नहीं कहा कि एक्टर के पास काम नहीं है। उन्होंने बस एडवांस पैसे देकर मदद करने की बात कही थी।इन बयानों के बाद लग रहा था कि शायद ये दोनों एक्टर साथ नहीं नजर आएंगे। लेकिन राजपाल यादव वर्सोवा में सोनू सूद के प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर पहुंच गए। दोनों एक्टर्स ने मुलाकात की और फिर पैपराजी के सामने पोज भी दिए।

क्या दोनों फिल्म में आएंगे नजर

इस मुलाकात के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद किसी फिल्म को लेकर यह मीटिंग हुई होगी जिसमें दोनों एक साथ नजर आने वाले होंगे। लेकिन अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई हुई है लेकिन राजपाल यादव से मिलकर उन्हें गले लगाया यह देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

राजपाल यादव इन फिल्मों में आएंगे नजर

आपको बता दें कि, राजपाल यादव के पास कई सारे प्रोजेक्ट अभी भी हैं।राजपाल की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ है। इसके अलावा, उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी आने वाली है। साथ ही, वे ‘हैवान’ में भी नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान और अजय देवगन लीड रोल्स में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵