नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस समय अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। एक्टर इस समय फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं।हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार को अभिनेता राजपाल यादव Rajpal Yadav को साइड में खड़े होने का इशारा करते देखा गया। इस वीडियो को लेकर कई कन्फूशन हो गए थी अब एक्टर राजपाल यादव ने इसपर जवाब दिया।
वायरल हुई थी वीडियो
वायरल हुई वीडियो में देखा गया कि, अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को साइड में खड़े होने का इशारा किया। इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें लगने लगीं और कुछ यूज़र्स ने इसे अपमानजनक व्यवहार तक बता दिया। और इस बारे में कई बातें भी बनाने लगे। हालांकि अब खुद राजपाल यादव ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है और सच्चाई सामने रख दी है।
साइड करने का ये था कारण
राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उस दिन की घटना को गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने बताया कि प्रमोशन के दौरान एकता कपूर, कनिका मान और प्रियंका चाहर चौधरी पहले से मौजूद थीं और वे थोड़ी देर से पहुंचे थे। जैसे ही वो जल्दी-जल्दी आकर ग्रुप के बीच खड़े हुए, तब अक्षय कुमार ने सिर्फ फोटो की सही फ्रेमिंग के लिए उन्हें साइड में खड़े होने को कहा।
राजपाल यादव ने आगे बताया कि, ‘अक्षय कुमार का ये स्वभाव रहा है कि वो ग्रुप फोटो में महिलाओं को बीच में जगह देते हैं। उन्होंने कहा कि जब तीन अभिनेत्रियां और दो अभिनेता मौजूद थे, तो स्वाभाविक रूप से अभिनेत्रियों को बीच में खड़ा किया गया और दोनों पुरुष कलाकार किनारों पर खड़े हुए।’ उन्होंने ये भी कहा कि दूर से देखने पर लोगों को ये गलतफहमी हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में ये सम्मानजनक सोच का हिस्सा था।





