back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैसे शूट किया था PK का रेडियो वाला सीन? आमिर खान ने बता दी पूरी कहानी

आमिर खान द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए। उन्होंने इस शो में अपनी फिल्म 'पीके' के न्यूड सीन के बारे में कई बातों का खुलासा किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बार इस शो के मेहमान अमीर खान बने। आमिर खान किसी भी रियलिटी शो में जल्दी नहीं दिखाई देते हैं ऐसे में उनके फ्रेंड्स उनको देखकर काफी खुश नजर आए।वहीं,आमिर खान ने फिल्म ‘पीके’ फिल्म से जुड़े अपने कई अनुभव को भी शेयर किया।

कपिल के सवाल का आमिर खान ने दिया जवाब

आमिर खान से कपिल ने सवाल किया क्या ‘पीके’ फिल्म में आपको अपना रेडियो हटने का डर नहीं लग रहा था? इसका जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में एक ऐसा सीन भी है तब उन्होंने राजकुमार हिरानी से पूछा कि क्या उन्हें बिना कपड़ों के दिखाया जाए। इस पर राजू ने कहा, ”नहीं आपके लिए एक शॉर्ट्स तैयार किया जा रहा है जो आपके सामने के हिस्से को ढकेगा। लेकिन पीछे का हिस्सा नहीं।”

शूटिंग के दौरान बंद था सब का फोन

शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने सभी को मोबाइल अपने पास न रखने का आदेश दिया था। जिसके कारण किसी के पास उस वक्त मोबाइल फोन नहीं था। ये शूटिंग रेगिस्तान में कई लोगों के सामने हुई। आमिर खान ने बताया कि जब उनका चलना शुरू हुआ तब तक तो ठीक था। लेकिन फिर स्क्रिप्ट के अनुसार उन्हें दौड़कर आगे जाना था और जब वह ऐसा करते थे तब पहना हुआ शॉट्स फिसल जाता था।

बिना कपड़े पहने हुई शोटिंग

आमिर खान ने इस शॉट को दो-तीन बार किया लेकिन अधिकतर रीटेक लेने के बाद भी या पूरा नहीं हो पा रहा था। फिर आमिर खान ने शॉट्स को बगल रख दिया और दौड़ पड़े। क्योंकि प्रयास के बाद भी यह नहीं हो पा रहा था और उन्हें अपना बेस्ट शॉट देना था। एक्टर ने आगे यह भी कहा कि ”उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपना बेस्ट शॉट देना है तो उन्होंने सिर्फ अपनी सीन पर फोकस किया।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...