back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आमिर खान को लेकर भाई फैसल ने किए हैरान करने वाले खुलासे, परिवार पर भी लगाया गंभीर आरोप

आमिर खान के भाई फैसल खान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फैसल ने दावा किया कि आमिर, ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ रिलेशन रहे हैं और दोनों का बेटा भी है, जिसका नाम जान है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रह है। एक बार फिर सुपरस्टार आमिर खान और उनका परिवार की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। चर्चा का कारण सुपर स्‍टार के भाई फैसल खान है, जो उनके और परिवार से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। 

दरअसल, आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में उनसे जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फैसल ने दावा किया कि आमिर, ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ रिलेशन रहे हैं और दोनों का बेटा भी है, जिसका नाम जान है। उन्होंने ये भी बताया कि आमिर का जेसिका के साथ संबंध उस वक्त था जब वो किरण राव के साथ लिव-इन में रहते थे। फैसल के इस दावे से सभी हैरान है। 

आमिर खान का रहा है पुराना विवाद


आपको बता दें कि, साल 2005 में आमिर खान एक बड़े विवाद में फंस गए थे। इस दौरान, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आमिर खान एक ब्रिटिस की महिला जेसिका हाइन्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। मैगजीन में छपी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि, उनका जेसिका से एक बच्चा भी है, जिसका नाम जान है। 

रिपोर्ट में छपी खबर के अनुसार, जब जेसिका को पता चला कि वो प्रेग्नेंट है तो आमिर ने इसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था और उसे एबॉर्शन कराना चाहते थे। हालांकि, जेसिका ने इस बात से मना कर दिया। और उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। 

फैसल खान ने कर दिय हैरान करने वाले खुलासे 


आमिर खान के भाई फैसल खान ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उस दौरान, फैसल खान ने आमिर खान और परिवार के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उन्हें खर्च के तौर पर भत्ता दिया जाता था। वो बोले- “मुझे शुरुआत में 30,000 रुपए मिलते थे और धीरे-धीरे ये बढ़ते गए। उन्‍होने कहा कि मैंने आमिर के साथ फीस लेकर स्क्रिप्ट डॉक्टर के तौर पर भी काम किया।” 

फैसल ने आमिर खान और परिवार पर कई आरोप लगाए। उन्‍होने यह भी कहा कि उन्‍हें पारिवारिक राजनीति के कारण बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने मां जीनत हुसैन, बहन निखत और बहनोई संतोष हेगड़े पर भी कई आरोप लगाए। 

कि मैं मानसिक रूप से बीमार हूं- फैसल खान 


फैसल खान ने आगे बताया है कि “यह सब 2002 में शुरू हुआ जब परिवार ने मुझ पर शादी के लिए प्रेशर डाला। फिर मैंने एक लेटर लिखकर बताया कि मेरी बहन निखत की तीन बार शादी हो चुकी है और आमिर का जेसिका हाइन्स से एक बच्चा भी है। मैंने लेटर में पूछा भी था कि अगर उनकी पर्सनल लाइफ का ये हाल है तो वे कौन होते हैं सलाह देने वाले कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं। फिर मैंने उनसे मिलना बंद कर दिया। इसलिए, मुझपर आरोप लगाया कि मैं मानसिक रूप से बीमार हूं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵