back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

2001 के क्लैश में ‘गदर’ ने 132.60 करोड़ कमाकर ‘लगान’ (58.05 करोड़) को कमाई में पीछे छोड़ा, लेकिन दोनों फिल्में अपने दौर की यादगार और सफल साबित हुईं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी देओल- अपनी-अपनी फिल्मों के साथ आमने-सामने आ गए थे। एक तरफ देशभक्ति और एक्शन से भरपूर गदर: एक प्रेम कथा, तो दूसरी ओर क्रिकेट और स्वाभिमान की कहानी कहती लगान। दोनों फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया, लेकिन कमाई के मामले में कौन आगे रहा? आइए जानते हैं।

‘गदर’ का तूफान, टिकट खिड़की पर सुनामी

निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आई थी। 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 132.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। उस दौर में यह आंकड़ा बेहद बड़ा माना जाता था। फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला और सनी देओल का ‘तारा सिंह’ किरदार आज भी याद किया जाता है।

‘लगान’ की इज्जतदार जीत, कमाई में थोड़ी पीछे

वहीं दूसरी तरफ निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ में आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह नजर आई थीं। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 58.05 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म हिट रही और समीक्षकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गई। हालांकि कमाई के मामले में यह ‘गदर’ से पीछे रह गई, लेकिन कंटेंट और कहानी के लिए आज भी इसे क्लासिक माना जाता है।

जीत किसकी हुई?

अगर सिर्फ बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो सनी देओल की ‘गदर’ ने आमिर खान की ‘लगान’ से कहीं ज्यादा कमाई की और उस क्लैश में व्यावसायिक रूप से बाज़ी मार ली। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में अपने-अपने तरीके से सफल रहीं और हिंदी सिनेमा के इतिहास में खास जगह बना गईं।

अब साथ आए दोनों सितारे

सालों बाद दोनों सितारे एक साथ फिल्म लाहौर 1947 से जुड़े हैं। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सनी के अपोजिट प्रीति जिंटा दिखाई देंगी और निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी संभाल रहे हैं।

अब देखना होगा कि 25 साल पुराने बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद दोनों का यह साथ क्या नया इतिहास रच पाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵