नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । फिल्म और टीवी के दिग्गज कलाकार और मराठी एक्टर अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। फिल्म 3 डियट्स में एक स्ट्रिक्ट प्रोफेसर की यादगार भूमिका के लिए मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का सोमवार, 18 अगस्त, 2025 को दुनिया से अलविदा कह दिया। एक्टर ने 91 साल की उम्र में ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उन्हें हेल्थ रिलेटेड इश्यू के चलते अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में होगा। वहीं, दिग्गज अभिनेता के निधन से मराठी सिनेमा जगत से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक शोक की लहर दौड़ गई है।
इंडियन आर्मी से फिल्म में किया रुख
बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नाम कमाने से पहले, अच्युत पोतदार भारतीय सशस्त्र बलों में सेवारत थे। और बाद में उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में भी सेवा दी। अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें 1980 के दशक में फिल्मों और टेलीविजन की और रुख कराया। यहां उनका चार दशकों से भी ज़्यादा लंबा करियर रहा।
3 इडियट्स से हुए मशहूर
अभिनेता अच्युत पोतदार ने हिंदी और मराठी सिनेमा में 125 से अधिक फिल्मों में काम किया। राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में एक स्ट्रिक्ट प्रोफेसर का रोल कर वह घर-घर में मशहूर हो गए। उनका डायलॉग कहना क्या चाहते हो सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है। जो आज भी मीम्स में खूब इस्तेमाल होता है।
टेलीविजन पर भी खूब किया काम
फिल्मों के अलावा, पोतदार ने टेलीविजन पर अपना अच्छा नाम कमाया। वह ‘वागले की दुनिया’, ‘माझा होशिल ना’, ‘मिसेज तेंदुलकर’ और ‘भारत की खोज’ जैसे फेमस शो में अपनी भूमिका में नजर आए। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें मंच, टीवी और सिनेमा के बीच सहजता से आगे बढ़ने में मदद की, जिससे उन्हें पूरी इंडस्ट्री काफी सम्मान मिला।
फैंस और साथियों ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और इंडस्ट्री के साथी अभिनेता को उनके निधन पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। और एक विनम्र, समर्पित कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं। वास्तव में एक्टर अच्युत पोतदार का भारतीय सिनेमा में योगदान अतुल्य है, और मराठी और हिंदी दोनों अभिनेताओं के रूप में उनकी विरासत कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।





