back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

Ram Charan की गिनती साउथ के सबसे बड़े सितारों में होती है। वह अभिनेता होने के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। आज उनके जन्मदिन पर उनके करियर के बारे में जानते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले राम चरण (Ram Charan) ने हर तरफ अपना जलवा दिखाया हैं। आज एक्टर 27 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1985 में चेन्नई तमिलनाडु में जन्म लेने वाले राम चरण आज भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है।

इस प्रकार शुरू हुआ फिल्मी सफर

कई लोगों को रामचरण का पूरा नाम भी नहीं पता है आपको बता दे की एक्टर का नाम, राम चरण तेजा कोनिडेला है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद में पूरी की और अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

इसके बाद 2009 में आई फिल्म ‘मगधीरा’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म ने उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में देना शुरू कर दी और फिर बॉलीवुड के तरफ रुक किया।

बॉलीवुड में नहीं छला जादू

राम चरण ने साउथ सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई, लेकिन बॉलीवुड में उनकी कोशिश नाकाम रही। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘जंजीर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जो 1973 की अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त जैसे सितारे थे। इस फिल्म ने कुछ खास जादू नहीं दिखाया।

आरआरआर’ से मिली अलग पहचान

राम चरण के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2022 में आया। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में उन्होंने अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभाया। न केवल भारतवर की दुनिया भर में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई।आरआरआर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि इसके गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस उन्हें ‘ग्लोबल स्टार’ कहने लगे। आज उनकी भारत में भी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

बिजनेस में भी है माहिर

राम चरण केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। अभिनय के साथ-साथ वह कई व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वह अपने परिवार के प्रोडक्शन हाउस “कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी” के सह-मालिक हैं, जिसके बैनर तले कई फिल्में बन चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵