back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

Ram Charan के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म की 'पेड्डी पहलवान' की झलक दिखाई। इसमें एक्टर दमदार अंदाज में नजर आए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan) अपना जन्मदिन माना रहे हैं। और इस खास मौके पर उनके फैंस को काफी अच्छा तोफा मिल गया है। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी पहलवान’ (Peddi Pehelwan) का टीजर जारी किया गया है। बुची बाबू सना की डायरेक्टेड मूवी की पहली झलक में एक्टर दगल करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘पेद्दी पहलवान’ का टीजर

‘पेद्दी’ के टीजर की बात करें तो इसमें रामचरण का बड़ा ही दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर 0.44 सेकेंड का है। इसमें राम चरण की टोंड फिजीक देखना वाकई हैरान कर देने वाला है, एक्टर ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जो उनकी इस फिल्म में देखने को मिलेगा। टीजर में एक्टर वह कुश्ती करते नजर आ रहे हैं और साफ दिखता है कि उन्होंने पहलवान के रोल में खुद को बेहद शानदार तरीके से ढाल लिया है।

टीजर में आगे दिखाया जाता है कि, उनको मैदान में कुश्ती खेल रहे खिलाड़ियों के बीच एक बल्ला पकड़े चलते दिख रहे हैं। साथ ही वह बैकग्राउंड में कह रहे हैं, ‘कुश्ती का मतलब, बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं। जान हथेली पर लेकर, मौत से लड़ना है। अब बता लड़ेगा या भगेगा? खेल ही हमरा घमंड है। समझे!’

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘पेद्दी पहलवान’ में राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है। क्योंकि 7 अप्रैल, 2025 को सामने आई इसकी पहली झलक में एक्टर एक्शन अवतार में नजर आए थे। वह उसमें क्रिकेट खेल रहे थे। उनका एक रफ लुक देखने को मिला था। और एक्टर का अब नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को रिलीज 27 मार्च को होना था लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ की आंधी के कारण इसे मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया था। अब इसकी नई डेट की घोषणा कर दी गई है कि फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

रोज एक जैसा खाना पड़ सकता है भारी, बिगड़ सकती है गट हेल्थ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵