नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की इंडिगो एयरलाइंस का नाम दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में शामिल हो गया है। दरअसल एयरहेल्प इंक ने सबसे बढ़िया और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एयरलाइनों का अपना वार्षिक विश्लेषण जारी किया है। एयरहेल्प ने यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2024 को जारी की है। एयरहेल्प की यह रिपोर्ट जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक के डेटा पर आधारित है।
“एयरहेल्प का उद्देश्य एयरलाइन के प्रदर्शन का एक स्नैपशॉट देना है”
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरहेल्प इंक ने एयरलाइन रैंकिंग को 54 से अधिक देशों के यात्रियों से उनकी हालिया उड़ान के दौरान भोजन की गुणवत्ता, आराम और चालक दल की सेवा पर प्रतिक्रिया, हर फ्लाइट के लिए समय पर आगमन और प्रस्थान को ट्रैक करने वाले एक्स्टर्नल डेटा आदि के आधार पर तय किया है।
एयरहेल्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉमस पावलिसिन ने मीडिया को जानकारी दी है कि एयरहेल्प रिपोर्ट 2024 का उद्देश्य एयरलाइन के प्रदर्शन का एक स्नैपशॉट देना है, जिससे हमारा यह विश्लेषण हर एयरलाइन को यात्रियों की प्रतिक्रिया को लगातार सुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
एयरहेल्प इंक रिपोर्ट 2024 के अनुसार 10 सबसे खराब एयरलाइंस
स्काई एक्सप्रेस दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 100वें स्थान पर है। एयर मॉरीशस दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 101वें स्थान पर है। टैरोम दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 102वें स्थान पर है। इंडिगो दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 103वें स्थान पर है। पेगासस एयरलाइंस दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 104 वें स्थान पर है। एल अल इजरायल एयरलाइंस दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 105वें स्थान पर है। बुल्गारिया एयर दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 106वें स्थान पर है। नोवेलेयर दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 107वें स्थान पर है। बज दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 108वें स्थान पर है। ट्यूनिसेयर दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में 109 वें स्थान पर है।
एयरहेल्प इंक रिपोर्ट 2024 के अनुसार 10 सबसे अच्छी एयरलाइंस
एयरहेल्प इंक रिपोर्ट 2024 के अनुसार, ब्रुसेल्स एयरलाइंस दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइंस है। कतर एयरवेज दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। यूनाइटेड एयरलाइंस दुनिया की तीसरी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। अमेरिकन एयरलाइंस दुनिया की चौथी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। प्ले (आइसलैंड) दुनिया की पांचवी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। ऑस्ट्रियन एयरलाइंस दुनिया की छठी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। लॉट पोलिश एयरलाइंस दुनिया की सातवी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। एयर अरेबिया दुनिया की आठवी सबसे अच्छी एयरलाइंस है। विडेरो दुनिया की नौवीं सबसे अच्छी एयरलाइंस है। एयर सर्बिया दुनिया की दसवीं सबसे अच्छी एयरलाइंस है।




