नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo का संकट अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और DGCA की कड़ी निगरानी के बावजूद बुधवार 10 दिसंबर 2025) को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं। इससे एक दिन पहले 9 दिसंबर को 400 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हुई थीं।
हालात सुधर नहीं रहे, रोजाना सैकड़ों उड़ानें प्रभावित
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में दावा किया था कि हालात बेहतर हो रहे हैं, दोषियों पर कार्रवाई होगी और यात्रियों को रिफंड दिया जा रहा है। लेकिन जमीन पर स्थिति अलग ही दिख रही है। एयरलाइन अभी तक अपने ऑपरेशंस स्थिर नहीं कर पाई है। सरकार ने पहले ही Indigo को आदेश दिया है कि स्थिति सामान्य होने तक अपनी उड़ानें 10% कम करे। इस वजह से आने वाले कुछ महीनों तक रोजाना कई सौ उड़ानें प्रभावित रह सकती हैं।
यात्रियों के लिए एडवाइजरी- एयरपोर्ट निकलने से पहले स्टेटस जरूर चेक करें
सरकार और एयरलाइन की ओर से यात्रियों को स्पष्ट सलाह दी गई है एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस ऑनलाइन चेक करें। शेड्यूल अंतिम समय पर भी बदल सकता है। Indigo ऐप, वेबसाइट या SMS अलर्ट की मदद लें।नए उड़ान सेवा नियम लागू होने के बाद Indigo के संचालन में भारी गड़बड़ी देखी गई। अब तक 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द सैकड़ों उड़ानें घंटों देरी से कई दिनों से शेड्यूल पूरी तरह अस्त-व्यस्त DGCA ने Indigo के CEO पीटर एल्बर्स को बैठक के लिए बुलाकर जवाब मांगा। CEO ने बताया कि 6 दिसंबर तक रद्द की गई सभी उड़ानों का 100% रिफंड पूरा कर दिया गया है। Indigo आने वाले दिनों में शेड्यूल सुधारने की कोशिश में है उड़ानों में कटौती जारी रहेगी यात्रियों को परेशानी अभी कुछ समय और झेलनी पड़ सकती है




