back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IndiGo flight Notice: यात्रियों के रनवे पर बैठकर खाना खाने के मामले में इंडिगो को कारण बताओ नोटिस

IndiGo flight Notice: देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई फ्लाइट की नियमित उड़ानें विलंब से चल रही है। इस बीच बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुंबई/नई दिल्ली, (हि.स.)। देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई फ्लाइट की नियमित उड़ानें विलंब से चल रही है। इस बीच बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इंडिगो के साथ-साथ मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने मंगलवार को इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को ये नोटिस यात्रियों के हवाई अड्डा रनवे पर बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल होने के बाद जारी किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद ही आज बीसीएएस ने इंडिगो के साथ-साथ मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस के मुताबिक विमान को एक रिमोट बे सी-33 आवंटित किया गया था

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की नोटिस के मुताबिक इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट लिमिटेड दोनों ही यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था करने में सक्रिय नहीं थे। इस नोटिस के मुताबिक विमान को एक रिमोट बे सी-33 आवंटित किया गया था, जिससे इसमें सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया, उन्हें टर्मिनल पर विश्राम कक्ष और जलपान जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर नहीं मिला।

यात्रियों ने इंडिगो फ्लाइट के बगल में बैठकर खाना खाया

एएनआई के मुताबिक इंडिगो की गोवा से दिल्ली (IndiGo Goa- Delhi Flight) जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E2195 परिचालन संबंधी समस्याओं की वजह से मुंबई डायवर्ट कर दी गई। एएनआई ने बताया कि एयरपोर्ट सूत्रों से फ्लाइट के डायवर्ट किए जाने की पुष्टि की है। एक यात्री ने ट्वीट किया-इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट के 12 घंटे से अधिक लेट होने के बाद यात्रियों ने इंडिगो फ्लाइट के बगल में बैठकर खाना खाया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵