back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने किया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका

New Zealand Cricket Team: टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड अपना पहला मैच 7 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद ग्रुप सी में उसे वेस्टइंडीज, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी के साथ मैच खेलना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस साल जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान किया है। केन विलियमसन की अगुआई में न्यूजीलैंड पहली ऐसी टीम है, जिसने सबसे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया है। बता दें 1 मई तक सभी टीमों को अपनी टीम का ऐलान करना है। न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टी-20 टीम में ग्लेन फिलिप्स को भी जगह दी गई है। ट्रेंट बोल्ट के अलावा डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी भी अपनी जगह बना ली है।

अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है टूर्नामेंट

बता दें, जून में टी-20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। पहली बार क्रिकेट का कोई बड़ा इवेंट अमेरिका में होने वाला है। न्यूजीलैंड टीम अब तक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि, टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी-20 क्रिकेट में तूफानी प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में यह टीम इस बार खिताब जीतने की दावेदार होगी।

न्यूजीलैंड का स्क्वाड

कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सीयर्स।

7 जून को न्यूजीलैंड का पहला मैच

इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का पहला मैच 7 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच गुयाना में खेला जाना है। इसके बाद ग्रुप-सी में उसे सह-मेजबान वेस्टइंडीज, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के साथ मैच खेलना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...