back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023 Final: वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन चलेगी, रेलवे ने जारी की पूरी जानकारी

World Cup 2023 Final:वर्ल्ड कप की खुमारी पूरे देश में छाई है। 19 नवंबर (रविवार) को टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप फाइनल की खुमारी पूरे देश में छाई है। 19 नवंबर (रविवार) को टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक 10 मैच जीते हैं। इनमें पांच बार वर्ल्ड चैंपियन रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी हराया है। इससे पूरे देश में वर्ल्ड कप भारत में आने की उम्मीद बनी है। अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले शहर के सारे होटल फुल हैं। ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो गया है।

वर्ल्ड कप स्पेशल ट्रेनें

मध्य रेलवे द्वारा जारी बयान के मुताबिक 19 नवंबर को फाइनल मैच के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस (01153) 18 नवंबर (शनिवार) की रात 10.30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना होगी, जो रविवार सुबह 6.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन दादर, ठाणे, वसई सूरत और वडोदरा में रुकेगी। वापसी के लिए अहमदाबाद-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस (01154) 19-20 नवंबर (सोमवार) की रात 01.44 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी, जो सुबह 10.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंच जाएगी।

सेंट्रल रेलवे भी चलाएगी ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे ने दूसरी ट्रेन की भी घोषणा की है। बांद्रा टर्मिनल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (09011) 18 नवंबर (शनिवार) को बांद्रा टर्मिनल से रवाना होकर अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार (19 नवंबर) को सुबह 7.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। रेलवे की इस पहल से क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी राहत मिल सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...