back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023: सिर्फ 12 गेंदों में फंसी न्यूजीलैंड टीम, रोहित शर्मा की इस चाल से पूरी कीवी हो गई चारों खाने चित

Ind Vs NZ Match: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की लड़ाई हुई। इस हाई स्कोरिंग मैच को टीम इंडिया ने 70 रनों से जीत लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की लड़ाई हुई। इस हाई स्कोरिंग मैच को टीम इंडिया ने 70 रनों से जीत लिया है। इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया शुरुआत से काफी मजबूत थी, लेकिन दूसरी पारी में डेरियल मिचेल और ग्लेन फ्लिप्स बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था मैच टीम इंडिया के हाथों से निकल सकता है। तभी रोहित शर्मा ने ऐसा चक्रव्यूह रचा की मैच एकतरफा भारत की झोली में आ गया।

कुलदीप को 2 ओवर देना टर्निंग प्वाइंट

एक समय कीवी टीम को 60 गेंदों पर 132 रन चाहिए थे। क्रीज पर सेट बल्लेबाज मिचेल और दूसरे छोर पर ग्लेन फ्लिप्स थे। मो. सिराज ने 40वां ओवर डाला, जो काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में सिराज ने 20 रन दिए। इसके बाद लगने लगा की कीवी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। फिर रोहित ने कुलदीप यादव को 41वां ओवर दिया। कुलदीप ने दो रन ही दिए। इन्होंने 4 डॉट गेंद डाली, जिससे कीवी टीम और दबाव में आई। फिर रोहित ने 44वें ओवर में कुलदीप को गेंद दी। इस ओवर में कुलदीप ने सिर्फ 6 रन देकर एक विकेट लिया। इससे कीवी टीम जीत से काफी दूर हो गई। कुलदीप के इन दो ओवरों ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया।

मो. शमी ने सबसे अधिक 7 विकेट लिए

सेमीफाइनल में भारत के हाथों हारकर न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रन बनाए थे। जवाब में पूरी कीवी टीम 327 रनों पर ढेर हो गई थी। मैच में भारत से गेंदबाजी करते हुए मो. शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵