back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

#MSDhoni, अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में छाई धोनी-साक्षी की जोड़ी, कपल का फोटोशूट वायरल

MS Dhoni At Anant-Radhika Pre Wedding: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में हस्तियां का जमावड़ा लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में हस्तियां का जमावड़ा लगा है। सभी जगत के टॉप लोग जामनगर फंक्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। इन सैकड़ों लोगों में एक कपल खूब सुर्खियों बटोर रहा है। वह कपल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह हैं।

कपल की क्यूट बांडिंग दिखी

एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ जामनगर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर इस स्टार कपल की बेहद क्यूट बॉन्डिंग दिखी। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे एमएस धोनी का एयरपोर्ट पर भी कूल लुक दिखा। एयरपोर्ट पर कपल ने पैपराजी को कई सारे पोज दिए।

ऑफ व्हाइट को-अर्ड सेट में स्पॉट हुईं साक्षी

धोनी और साक्षी के बीच काफी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों एक-दूजे के साथ मस्ती करते तस्वीरें खिंचवाई। साक्षी धोनी एयरपोर्ट पर ऑफ व्हाइट को-अर्ड सेट में स्पॉट हुईं। उन्होंने अपना लुक खुले बाल और आंखों पर काला चश्मा लगाकर पूरा किया है।

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचे धोनी-साक्षी। dhoni_and_sakshi_at_anant_ambani_pre_wedding.jpg

ब्लैक जींस, लंबे बाल और आंखों पर काला चश्मा

धोनी मरून टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस, लंबे बाल और आंखों पर काला चश्मा पहने काफी डेशिंग दिखे। एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अपने पति जहीर खान के साथ पहुंची हैं। इनकी तस्वीरें भी काफी वायरल भी हो रही हैं। सागरिका येलो कम्फी को-अर्ड सेट में दिखीं। जहीर खान लाइनिंग की शर्ट के साथ व्हाइट पेंट कैरी किए हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant-Radhika: ग्रैंड एंट्री के साथ राधिका ने अनंत अंबानी को पहनाया वरमाला, सेलेब्स ने किया बारात में डांस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड शादी करवाई। इस शादी में दुनिया से हजारों मेहमान...
spot_img

Latest Stories