नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 शुरू होने कुछ वक्त ही बचा है। मार्च या अप्रैल टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। धोनी सिर्फ क्रिकेट पिच नहीं, बल्कि आईपीएल के लिए कई ऐड शूट में भी पसीना बहा रहे हैं। एक ऐड शूट के दौरान की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें धोनी रेट्रो लुक में दिख रहे हैं।
लंबे बाल, लाइट ब्लू कलर की शर्ट, ब्राउन कलर की हाफ जैकेट में दिखे
धोनी के नाम से इंस्टाग्राम पर बने फैन पेज पर उनकी तस्वीरें शेयर हुई हैं। इनमें धोनी 70-80 दशक के एक्टर की तरह स्टाइलिश लुक में दिख रहे हैं। लंबे बाल में धोनी का यह स्टाइल बेहतर लग रहा है। उन्होंने लाइट ब्लू कलर की शर्ट, ब्राउन कलर की हाफ जैकेट और ग्रे कलर का पैंट पहना है। धोनी लाइट बीयर्ड लुक में काफी हैंडसम हंक कूल ड्यूड लग रहे।
आईपीएल के लिए प्रैक्टिस कर रहे माही
धोनी की कप्तानी में पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी। इसके बीच मोही को इंजरी हो गई थी, जिस कारण उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी। वैसे, अब धोनी पूरी तरह से फिट हैं। मैदान पर वापसी कर चुके हैं। कुछ समय से क्रिकेट ही नहीं, फुटबॉल और बैडमिंटन कोट पर भी प्रैक्टिस कर रहे। इसके साथ ही धोनी हाल में फैमिली के साथ गोवा में चिल करते दिखे थे।
लंबे बालों को लेकर खूब चर्चा हुई थी
धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम से डेब्यू किया था, तब उनके लंबे बाल थे। उस वक्त भी इनके लुक की काफी चर्चा हुई थी। फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने बाल पूरी तरह से कटवा दिए थे। उस बाल्ड लुक को लेकर भी वह सुर्खियों में आए थे। अब पिछले कुछ महीनों से धोनी ने फिर लंबे बाल रखे हुए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




