back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG: टूट गया धोनी का महारिकॉर्ड, बेन डकेट की बल्लेबाजी के भारतीय भी फैन, सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Ben Duckett Breaks Ms Dhoni Record : राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने धुआंधार शतकीय पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार। राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने धुआंधार शतकीय पारी खेली। बेन डकेट ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। ध्वनि ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। अंग्रेजी बल्लेबाज ने पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को भी तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से सहवाग का रिकॉर्ड टूटने से बच गया। बता दें बेन डकेट ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 118 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए।

मैदान के हर तरफ शॉट्स खेले

बेन डकेट ने पहली गेंद से ही भारतीय गेंदबाजों पर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने मैदान के हर तरफ शॉट्स खेले। आखिरी सत्र में और भी आक्रामक बल्लेबाजी की और वह भारत में किसी एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के दौरान एक सत्र में 109 रन बनाए थे।

सहवाग का रिकॉर्ड बचा

बेन डकेट जैसी बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था कि वह धोनी के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे, लेकिन अंपायर ने दूसरे दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इससे सहवाग का रिकॉर्ड बच गया। दरअसल, भारत में किसी एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग का है। उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक सत्र में 133 रन जड़े थे।

मैच में इंग्लैंड की स्थिति मजबूत

इस मैच भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शतक की बदौलत पहली पारी में 455 रन बनाया। इसके जवाब में बेन डकेट के 133 रन की मदद से इंग्लैंड पहली पारी में 2 विकेट गंवाकर 207 के स्कोर पर है। हालांकि भारत के पास अभी 238 रनों की बढ़त है, लेकिन जिस तरह से बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे हैं, उस हिसाब से मैच में इंग्लैंड टीम ड्राइविंग सीट पर दिख रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...