back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoni Viral Look: धोनी का नया लुक वायरल, टेनिस कोर्ट पर दिखा पुराना अंदाज

Dhoni New Look: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए हैं। उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए हैं। उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनका नया लुक दिखा है, जिस पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहा है। लंबे समय से क्रिकेट से दूर धोनी टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, एक बार फिर धोनी आईपीएल 2024 में खेलते दिखाई देंगे।

सोशल मीडिया पर छाई धोनी की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी की वीडियो और तस्वीर उनके फैंस द्वारा शेयर होती रहती है। अब धोनी की नई तस्वीर सामने आई है। इसमें धोनी लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर को देखकर फैंस को धोनी के पुराने दिन याद आ गए। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के शुरुआती दिनों में लंबे बाल रखा करते थे। फैंस को धोनी का नया लुक पसंद आ रहा है। तस्वीरों में धोनी काफी फिट भी दिख रहे हैं।

आईपीएल 2024 में दिखेंगे माही

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। उनकी कप्तानी में टीम 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। अब फिर टीम धोनी की कप्तानी में छठी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। धोनी आईपीएल 2024 के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। फिटनेस पर माही काफी ध्यान दे रहे हैं। बता दें हाल में माही विवादों से भी घिरे हैं। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी के खिलाफ उनके पार्टनर ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज करवाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB के खिलाड़ियों को दी नसीहत, समय का सदुपयोग करने की सलाह दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद Virat Kohli एंड कंपनी का आत्मविश्वास अपने चरम पर है। 28 मार्च...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵