back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoni Video: धोनी ने लंबे बाल रखने की बताई वजह, माही का यह वीडियो देखकर हो जाएंगे खुश

MS Dhoni Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं। अक्सर उनकी वीडियो वायरल होती रहती है। फिर से माही लंबे बालों को लेकर सुर्खियां में हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं। अक्सर उनकी वीडियो वायरल होती रहती है। फिर से माही लंबे बालों को लेकर सुर्खियां में हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले लंबे बाल रखने के पीछे की वजह बताई है। एक इवेंट में वह बता रहे हैं कि उन्होंने लंबे बाल फिर से क्यों रखे हैं? टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लंबे बाल कटवा लिए थे। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें बहुत अलग हेयर स्टाइल में देखा, लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी बेहद पसंद हैं।

किसी दिन मैं जागूंगा और इसे काट दूंगा।

आईपीएल 2024 से पहले फिर धोनी ने लंबे बाल रखे हैं। इवेंट में धोनी ने लंबे बाल रखने को लेकर कहा कि उन्हें नए हेयरस्टाइल को रखने में काफी दिक्कत होती है। धोनी ने कहा, वह लंबे बाल इसलिए रख रहे हैं, क्योंकि फैंस को यह काफी पसंद हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा मुश्किलें होंगी तो वह बालों को छोटा कराएंगे। यह भी कहा कि ये हेयरस्टाइल रखना मुश्किल है। पहले मैं सिर्फ 20 मिनट में तैयार होता था। अब 1 घंटा 10 मिनट लगता है। मैं, इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि फैंस को यह पसंद है, लेकिन किसी दिन मैं जागूंगा और इसे काट दूंगा।

धोनी की उपलब्धियां

धोनी ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी जिताई है। आईपीएल में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵