back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MSD Jio Mart: धोनी की नई पारी रिलायंस के साथ, जियोमार्ट में मिली ये अहम जिम्मेदारी

Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। धोनी रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। धोनी रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। पहले से भी धोनी कई कंपनियों से जुड़े हैं। रिलायंस रिटेल ने धोनी को जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाने की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही कंपनी ने जियोमार्ट के फेस्टिव कैंपेन का नाम बदलने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि अब जियोमार्ट के फेस्टिव कैंपेन का नाम ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ हो गया है। फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

45 सेकेंड की वीडियो में दिखेंगे धोनी

जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई मधुबनी पेंटिंग भेंट की। धोनी 45 सेकेंड की वीडियो में ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नजर आएंगे। धोनी ने जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कहा कि भारत जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी की यात्रा का हिस्सा बनकर खुश हूं।

जियोमार्ट के सीईओ को भरोसा

जियोमार्ट के सीईओ संदीप वरागंती ने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी का स्वागत करते हुए कहा कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी सटीक पसंद हैं। उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के बहुत मौके दिए हैं।

जियोमार्ट पर इतने प्रोडक्ट

जियोमार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स से फैशन, सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के लाखों उत्पाद मिलते हैं। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज समेत रिलायंस के स्वामित्व वाले कई ब्रांडों के हजारों उत्पाद हैं। जियोमार्ट के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1000 से अधिक कारीगरों के 1.5 लाख उत्पाद बिक रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵