Dhoni Viral Video: सोशल मीडिया पर धोनी-धोनी-धोनी..., माही का वायरल वीडियो देखा क्या?

Dhoni Latest Video : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके वीडियो किसी भी फैन अकाउंट द्वारा आए दिन शेयर किए जाते रहते हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।@imDhoni_fc एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके वीडियो किसी भी फैन अकाउंट द्वारा आए दिन शेयर किए जाते रहते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। हाल में धोनी का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे और शेयर कर रहे हैं।

दोस्त की बर्थडे पार्टी का है वीडियो

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का वायरल वीडियो उनके दोस्त की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में धोनी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। उनके साथ वीडियो में और 3 लोग हैं। धोनी के दोस्त उनको केक खिला रहे हैं। धोनी का यह मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी अधिक पसंद आ रहा है। अब उनके फैंस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

IPL 2024 में खेलेंगे धोनी

वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। धोनी आईपीएल में शुरुआत से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।फिर से आईपीएल 2024 में धोनी चेन्नई की पीली रंग की जर्सी में दिखेंगे।

4 बार चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई ट्रॉफी

धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाईई है। धोनी ने आईपीएल 2023 में भी सीएसके को चैंपियन बनाया था। आईपीएल के पिछले सीजन के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया। धोनी अब इस आईपीएल में भी खेलते दिखाई देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in