back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: धोनी से बेहतर था मुशीर का हेलीकॉप्टर शॉट? Video देखा क्या?

Dhoni Helicopter Shot: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही। सुपर-6 के पहले मैच में मंगलवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 214 रनों से हराया।

नई दिल्ली, रफ्तार। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही। सुपर-6 के पहले मैच में मंगलवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 214 रनों से हराया। टीम इंडिया की जीत के हीरो मुशीर खान ने 131 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार पारियों में दो शतक लगाया है। उन्होंने 3.1 ओवर की गेंदबाजी कर 10 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। मुशीर टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया। मुशीर ने इस शॉट से डीप मिड-विकेट पर बेहतरीन छक्का जड़ा। कई लोगों ने इसकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करना शुरू कर दिया।

मुशीर ने लगाया हेलिकॉप्टर शॉट

ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल में हुए मुकाबले में टीम इंडिया की पारी के 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुशीर ने शानदार छक्का जड़ा। तेज गेंदबाज मेसन क्लार्क 46वां ओवर की पहली गेंद धीमी फेंकी, जिस पर 18 वर्षीय मुशीर खान ने हेलीकॉप्टर शॉट खेला और डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। इस पारी में शतक जमाने के बाद वह शिखर धवन के बाद एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक से अधिक शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। साल 2004 में शिखर धवन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में 3 शतक मारे थे।

हेलिकॉप्टर शॉट के लिए धोनी फेमस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए फेमस हैं। वह अक्सर फुल और यॉर्कर-लेंथ डिलीवरी के विरुद्ध बाउंड्री लगाने को इस तरह का शॉर्ट खेलते हैं। वैसे, यह शॉट धोनी का अपना नहीं था। एमएस धोनी पर बनी बायोपिक- एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक धोनी ने हेलिकॉप्टर शॉट अपने बचपन के दोस्त संतोष लाल से सीखा था।

टीम इंडिया ने दिया था चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मुशीर खान (131), आदर्श सिंह (52) और कप्तान उदय सहारन के 34 रनों की पारी की। इसकी बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 295 रन बनाए। मुशीर ने सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह के साथ 50 रन और कप्तान उदय सहारन के साथ 100 रनों की साझेदारी की।

मुशीर का गेंदबाजी में भी कमाल

टीम इंडिया के राज लिंबानी ने पहले ही ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट झटके। इसके बाद सौम्य पांडे ने 10 ओवरों में 19 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। लिम्बानी और मुशीरने दो-दो विकेट लिए। टीम के गेंदबाजों के आगे कीवी टीम बेबस नजर आई और पूरी टीम 81 रन पर ढेर हो गई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵