U19 World Cup: भारत ने 214 रनों से न्यूजीलैंड को हराया, 2 फरवरी को इस टीम से होगा मुकाबला

U19 World Cup 2024 Super Six: अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सुपर-6 का पहला मैच जीत लिया है। टीम ने न्यूजीलैंड को 214 रनों से हराया है। टीम इंडिया ने 295 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड का विकेट झटके के बाद जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी।
न्यूजीलैंड का विकेट झटके के बाद जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी। @BCCI एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सुपर-6 का पहला मैच जीत लिया है। टीम ने न्यूजीलैंड को 214 रनों से हराया है। टीम इंडिया ने 295 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 81 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है। सुपर-6 में टीम इंडिया 2 फरवरी को दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगी। पूरी संभावना है कि मौजूदा फॉर्म को जारी रखते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी।

मुशीर रहे जीत के हीरो

टीम इंडिया के लिए जीत का हीरो मुशीर खान रहे। उन्होंने 131 रनों की पारी खेली। साथ ही 10 रन देकर दो विकेट भी झटके। वह टूर्नामेंट में 325 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं। 3 पारियों में 4 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने दो शतक लगाए हैं। इसके साथ वह शिखर धवन के बाद दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में दो या उससे अधिक शतक लगाए हैं। बता दें मुशीर सरफराज खान के छोटे भाई हैं। उनका 29 जनवरी को टीम इंडिया में पहली बार चयन हुआ है।

मुशीर ने बनाए 131 रन

टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 295 रन बनाए थे। मुशीर के 131 रन के अलावा ओपनर आदर्श सिंह ने भी 52 रनों की पारी खेली थी। जबकि कप्तान उदय सहारन ने 34 रन की पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजों ने ऐसा कमाल दिखाया कि न्यूजीलैंड टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। भारत से राज लिम्बानी ने पहले ओवर में 0 पर ही दो विकेट झटके।

सौम्य ने 2 मेडन ओवर के साथ 4 विकेट झटके

सौम्य पांडे ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 19 रन देकर 4 कीवी खिलाड़ियों को आउट किया था। सौम्य पांडे ने 4, राज लिम्बानी और मुशीर खान ने 2-2 और नमत तिवारी व अर्शिन कुलकर्णी ने 1-1 विकेट गिराए। टीम इंडिया ने सुपर-6 के ग्रुप 1 में खुद को टॉप पर काबिज किया है। लीग स्टेज के 4 अंक जोड़कर अब 6 अंक और 3.330 के नेट रनरेट के साथ टॉप पर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in