back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने जड़ा 47वां शतक, एक ही पारी में बना डाले 3 रिकॉर्ड, धोनी और गांगुली को छोड़ा पीछे

IND vs ENG Rajkot Test: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपना 47वां शतक लगाया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपना 47वां शतक लगाया। रोहित ने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 47वां और टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक बनाया है। भारतीय सरजमीं पर उनका 9वां और इंग्लैंड के विरुद्ध तीसरा शतक है। उन्होंने 10 पारियों के बाद शतक जड़ा है। इससे पहले जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक मारा था। रोहित ने आज टीम की पारी को बखूबी संभाला। सिर्फ 33 रनों पर तीन विकेट गिर चुके थे। भारत ने 9वें ओवर में ही तीन विकेट गंवाए थे। रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ पारी संभाली।

ये तीन रिकॉर्ड बनाए

रोहित ने इस पारी से तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने 29 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में एंट्री की। वह इंग्लैंड के विरुद्ध तीनों फॉर्मेट में 2000 रन बनाने वाले 9वें भारतीय बन गए हैं। इसके अलावा 66 रन बनाकर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। अब रोहित ने 47वां शतक लगाकर जो रूट को पीछे छोड़ा और एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है।

एक और शतक लगाने पर द्रविड़ की बराबरी कर लेंगे

रोहित एक शतक और लगा देंगे तो वह राहुल द्रविड़ की भी बराबरी कर सकते हैं। सचिन तेंदुलकर 100 और विराट कोहली 80 शतक के साथ पहले दो स्थान पर हैं। रोहित ने बतौर कप्तान सबसे अधिक 8 इंटरनेशनल शतक बनाने में श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने की बराबरी कर ली है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर :34357 रन

विराट कोहली : 26733 रन

राहुल द्रविड़ : 24208 रन

रोहित शर्मा :18610 रन (अब तक)

सौरव गांगुली : 18575 रन

एमएस धोनी : 17266 रन

वीरेंद्र सहवाग : 17253 रन

सबसे अधिक शतक (एक्टिव क्रिकेटर)

विराट कोहली : 80 शतक

डेविड वॉर्नर : 49 शतक

रोहित शर्मा : 47 शतक

जो रूट : 46 शतक

स्टीव स्मिथ : 44 शतक

केन विलियम्सन : 44 शतक

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵